Gonda News: पीड़ित ने लगाया प्रधान प्रतिनिधि पर धमकी और गाली-गलौज का आरोप, ऑडियो सबूत के आधार पर केस दर्ज। 

जिले के थाना कटरा बाजार क्षेत्र के ग्राम पहाड़ापुर में एक विवाद ने तूल पकड़ लिया है। गांव निवासी राजेंद्र कुमार शुक्ला उर्फ पप्पू शुक्ला ने ....

May 28, 2025 - 18:57
33 Views
Gonda News: पीड़ित ने लगाया प्रधान प्रतिनिधि पर धमकी और गाली-गलौज का आरोप, ऑडियो सबूत के आधार पर केस दर्ज। 

जिले के थाना कटरा बाजार क्षेत्र के ग्राम पहाड़ापुर में एक विवाद ने तूल पकड़ लिया है। गांव निवासी राजेंद्र कुमार शुक्ला उर्फ पप्पू शुक्ला ने ग्राम पंचायत के प्रधान प्रतिनिधि अनिल कुमार श्रीवास्तव पर गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। राजेंद्र कुमार ने अनिल श्रीवास्तव पर गाली-गलौज करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।

राजेंद्र कुमार शुक्ला ने थाना कटरा बाजार में दी गई तहरीर में बताया कि बीते 23 अप्रैल को गांव की एक महिला निवासी आयशा बानो, पत्नी मोहम्मद इसहाक, ने पंचायत से जुड़े किसी कार्य के सिलसिले में प्रधान प्रतिनिधि अनिल कुमार श्रीवास्तव को फोन किया था। बातचीत के दौरान, अनिल द्वारा न केवल आयशा बानो के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया, बल्कि फोन पर मौजूद अन्य लोगों जैसे ध्रुव त्रिवेदी पुत्र बसंतलाल त्रिवेदी, प्रवीण कुमार श्रीवास्तव पुत्र जगदीश प्रसाद श्रीवास्तव व राजेंद्र कुमार शुक्ला को भी गालियां दी गईं और धमकियां दी गई।

Also Read- Ayodhya News: कैसरगंज सांसद ने अयोध्या जिला चिकित्सालय अधीक्षक पर लगाए भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप, हटाने और जांच की मांग।

राजेंद्र ने बताया कि पूरे वार्तालाप की 8 मिनट 14 सेकंड लंबी ऑडियो रिकॉर्डिंग उसके पास सुरक्षित है, जिसे उसने पुलिस को साक्ष्य के रूप में सौंपा है। उनका कहना है कि रिकॉर्डिंग में साफ-साफ सुना जा सकता है कि किस प्रकार की भाषा और धमकी प्रधान पति द्वारा दी जा रही है। तहरीर और सबूत के आधार पर थाना कटरा बाजार पुलिस ने तत्काल प्रभाव से प्रधान प्रतिनिधि अनिल कुमार श्रीवास्तव, पुत्र द्वारिका प्रसाद श्रीवास्तव के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर लिया है। एसओ ने बताया मामले की गंभीरता को देखते हुए कार्रवाई की गई है और संबंधित से छानबीन की जाएगी यह घटना पूरे इलाके में चर्चा का विषय बन गई है। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow