हरदोई न्यूज़: वन महोत्सव का आगाज, नगर वन में उपप्रभागीय वन अधिकारी ने रोपित किए गए पौधे। 

Jul 5, 2024 - 18:17
45 Views
हरदोई न्यूज़: वन महोत्सव का आगाज, नगर वन में उपप्रभागीय वन अधिकारी ने रोपित किए गए पौधे। 

हरदोई। वन महोत्सव माह के अंतर्गत नगर वन कामीपुर में उपप्रभागीय वन अधिकारी अर्चना रावत ने पौधारोपण अभियान के तहत पौधे रोपित किये। इस बार 35 करोड रुपए का प्रदेश में लक्ष्य हैं। अबकी बार योगी जी ने भावपूर्ण अपील की है, एक पौधा प्रत्येक व्यक्ति अपनी मां के नाम लगाएं, साथ में जैसे मां बेटे की सुरक्षा प्यार स्नेह से बड़ा करती है, उसी भाव के साथ पौधा की सुरक्षा करनी है। एक पेड़ माँ के नाम मुहिम चलाई जा रही है। हर व्यक्ति इस मुहिम का हिस्सा बने।

इस मुहिम में लोग, सामाजिक संगठन, विभागीय कर्मचारी, जनप्रतिनिधि, नौनिहाल, शिक्षण संस्थाएं बढ़-चढ़कर प्रतिभाग कर रही हैं। वन क्षेत्राधिकारी विनय कुमार सिंह ने बताया पर्यावरण की रक्षा हेतु पौधे लगाना व उनकी रक्षा करना आवश्यक है। बिना पेड़ पौधे के जीवन की कल्पना नहीं संभव है, आज के समय ज्यादा गर्मी व ज्यादा बरसात मौसम में परिवर्तन का मुख्य कारण पर्यावरण के साथ खिलवाड़ है।

इसे भी पढ़ें:-   जल भराव को लेकर डीएम दिखे एक्शन में, जिलाधिकारी ने किया नगर के सबसे लम्बे नाले का निरीक्षण।

अंधाधुंध पेड़ो के कटान के कारण जीवन दुष्कर हो रहा है। सभी नागरिकों को अपनी नैतिक जिम्मेदारी का परिचय देते हुए अपने आसपास के परिवेश को हरा भरा रखने में अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करें। पर्यावरण प्रहरी अभिनीत मौर्य ने बताया पौधा रोपण के साथ उसकी सुरक्षा की महती आवश्यकता है। इस अवसर पर वन कर्मी, ग्राम प्रधान, पर्यावरण प्रेमी मौजूद है, सभी ने इस मुहिम में बढ़-चढ़कर प्रतिभाग करने का संकल्प लिया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow