हापुड़ न्यूज़: वाहन चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश तीन आरोपी गिरफ्तार।

By INA News Desk
Jul 4, 2024 - 19:21
71 Views
हापुड़ न्यूज़: वाहन चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश तीन आरोपी गिरफ्तार।
Advertisement
Advertisement
  • कब्जे से 08 मोटर साइकिल फजी नम्बर प्लेट, अवैध असलहा बरामद

हापुड़। थाना हाफिजपुर पुलिस व एसओजी की टीम ने संयुक्त कार्यवाही करते हुए तीन बाइक चोर को गिरफ्तार किया है। जिनके कब्जे से चोरी के 08 दो पहिया वाहन (07 मोटर साइकिल व 01 स्कूटी), फजी नम्बर प्लेट तथा अवैध हथियार बरामद किए हैं। सीओ स्तुति सिंह ने प्रेस वार्ता कर बताया कि थाना हाफिजपुर पुलिस व एसओजी की टीम भटियाना रोड़ पर चितोली अंडर पास के निकट चैकिंग कर रही थी कि इसी दौरान एक बाइक पर तीन लोग आते दिखाई पड़े।

जिन्हें रोककर तलाशी/पूछताछ की गई तो आरोपी के पास से अवैध हथियार बरामद हुआ। पुलिस की कड़ी पूछताछ में आरोपियों ने बाइक चोरी कर डिमांड आने पर मुनाफे के साथ बेचना कबूला है। आरोपियों ने पूछताछ में अपने नाम अजय पुत्र जयपाल निवासी ग्राम जिसौरा थाना मुण्डाली जनपद मेरठ, माजिद उर्फ चूहा पुत्र इकबाल निवासी ग्राम जिसौरा थाना मुण्डाली जनपद मेरठ व माजिद पुत्र यामीन निवासी ग्राम ललिवाना थाना किठौर चनपद मेरठ व हाल पता-चमन कॉलोनी इस्लमानगर गली नं0 3 कैला भट्टा थाना कोतवाली नगर जनपद गाजियाबाद बताया है।

जिनके कब्जे से चोरी के 08 दो पहिया वाहन (07 मोटर साइकिल व 01 स्कूटी), फर्जी नम्बर प्लेट तथा अवैध हथियार बरामद किया गया है। गिरफ्तार आरोपी शातिर किस्म के वाहन चोर हैं। जिनके विरूद्ध जनपद बिजनौर, मेरठ, मुजफ्फरनगर व शाहजहांपुर में डकैती, लूट, चोरी व गैंगस्टर एक्ट आदि से सम्बन्धित तीन दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। गिरफ्तार आरोपी एनसीआर क्षेत्र व अन्य जनपदों से वाहनों को चोरी कर वाहनों की नम्बर प्लेट बदलकर मुनाफे के साथ बेचकर आर्थिक लाभ कमाते थे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement