हापुड़ न्यूज़: हादसा - बच्चों को स्कूल लेकर जा रही गाड़ी खाई में गिरी, आधा दर्जन बच्चे घायल।

By INA News Desk
Jul 4, 2024 - 19:25
98 Views
हापुड़ न्यूज़: हादसा - बच्चों को स्कूल लेकर जा रही गाड़ी खाई में गिरी, आधा दर्जन बच्चे घायल।

हापुड़। सिम्भावली क्षेत्र में एक स्कूल में लगाई गई गाड़ी में लगभग एक दर्जन बच्चे सवार होकर स्कूल जा रहे थे। इसी बीच गाड़ी अचानक अनियंत्रित होकर खाई में गिर गयी और करीब आधा दर्जन बच्चे घायल हो गए। मिली जानकारी के अनुसार थाना सिंभावली क्षेत्र के गांव रझेड़ा स्थित एस०जी०वी इंटरनेशनल स्कूल में बृहस्पतिवार की सुबह एक वेन गाड़ी में सवार होकर एक दर्जन से अधिक बच्चे पढ़ने जा रहे थे।

जैसे ही गाड़ी गांव खगोई और रझेटी के बीच बने एक रजवाहे के पास से गुजरी कि अचानक वेन गाड़ी अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी।कड़ी मसक्कत के बाद बच्चों को खाई में गिरी वेन गाड़ी से निकल गया।दुर्घटना में अविका, प्रतीक,आतिश, फरा और सुहान मामूली रूप से घायल हो गए। साथ ही हर्षित गंभीर रूप से घायल हो गया। हर्षित को ज्यादा चोट होने के कारण हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है।

स्कूल में लगाई गई खटारा गाड़ियों में छमता से अधिक बच्चे स्कूल ले जाने का मामला कई बार सामने आने के बाद भी अधिकारी किसी बड़े हादसे के इंतजार में बैठे हुए हैं। जब तक जनपद में कोई बड़ा हादसा ना हो जाये तब तक अधिकारी भी चेन की नींद सोये रहते हैं। जनपद के अधिकतर स्कूलों में ऐसी ऐसी गाड़िया चल रही हैं। जिनकी फिटनैस सहित कागजात भी पूर्ण रूप से नहीं हैं।

इतना ही नहीं स्कूल संचालकों की मनमानी यहां तक है कि बस तो छोड़ो बच्चों गाड़ियों में भी भूसे की तरह ठूंस ठूंस कर ले जाते हैं। जब स्कूलों में ये गाड़िया लगाई जाती हैं। तब इन चीजों पर प्रसाशन क्यों ध्यान नहीं देता है। घटना होने के बाद ही सभी की आंखें खुलती है।

क्या बोलें स्कूल चेयरमेन

एस०जी०वी नेशनल स्कूल के चेयरमैन सुरेंद्र पाल का कहना है कि जिस वेन गाड़ी में बच्चे स्कूल आ रहे थे वो गाड़ी अभिवभकों की सहमति से लगाई गई थी। घटना में चार बच्चे मामूली रूप से घायल हैं।

क्या कहते हैं अधिकारी

सायक संभागीय अधिकारी हापुड़ रमेश चंद्र चौबे का कहना है कि घटना संज्ञान में आई है। ऐसे स्कूलों को पहले भी नोटिस दिए गया है। इन गाड़ियों के विरुद्ध एक अभियान भी चलाया जाएगा और जनपद के सभी स्कूलों के संचालकों को बुलाकर एक मीटिंग कर स्कूल में चल रही गाड़ियों की व्यवस्थाओं को परखा जाएगा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement