हरदोई: धीरेन्द्र प्रताप सिंह सेनानी को ब्लॉक प्रमुख संघ का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया

Aug 21, 2024 - 00:19
Aug 21, 2024 - 00:40
 0  144
हरदोई: धीरेन्द्र प्रताप सिंह सेनानी को ब्लॉक प्रमुख संघ का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया

हरदोई।
जिले के धीरेन्द्र प्रताप सिंह सेनानी को ब्लॉक प्रमुख संघ का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया। ब्लॉक प्रमुख संघ, उत्तर प्रदेश के प्रथम प्रांतीय अधिवेशन मंगलवार को सहकारिता भवन में हुआ। इसमें सर्वसम्मति से धीरेन्द्र प्रताप सिंह सेनानी को प्रदेश अध्यक्ष चुना गया। ज्ञात हो कि धीरेन्द्र प्रताप सिंह जिले के सवायजपुर से विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह 'रानू' के छोटे भाई हैं। इस कार्यक्रम में पंचायती राज मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि मैं ब्लॉक प्रमुखों की समस्या के समाधान त्वरित करवाने का प्रयास करूंगा। जिन भी शासनादेश का उल्लंघन ब्यूरोक्रेट्स कर रहे हैं, वह सभी लागू होंगे।

प्रमुख के अधिकारों का संरक्षण जिम्मेदारी है। मैं जिस विभाग का मंत्री हूं, उसका डॉक्टर भी हूं, उस विभाग के हर रोग का इलाज करना जानता हूं। आपकी समस्या का समाधान अगर दिल्ली से करवाना पड़ा तो वहां तक आपके लिए लडूंगा। अफसरशाही को मनमानी नहीं करने दी जाएगी। सवायजपुर विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह रानू ने कहा कि क्षेत्र पंचायत विकास की सबसे मजबूत कड़ी है।

यह भी पढ़ें - हरदोई: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला युवक का शव, पुलिस की जांच जारी

ब्लॉक प्रमुख सरकार की जनहितकारी योजनाओं को लागू करवाने के लिए सहयोग करते हैं। इसके बाद भी अफसर ब्लॉक प्रमुख के अधिकारों का हनन कर रहें हैं। सरकार में प्रमुख की समस्याओं के समाधान के लिए हर स्तर पर प्रयास करूंगा। उच्च शिक्षा राज्य मंत्री रजनी तिवारी ने प्रमुखों को ग्राम पंचायत और जिला पंचायत के मध्य सेतु बताया। उन्होंने कहा कि सेतु को कमजोर करके त्रिस्तरीय पंचायत की अवधारणा को ध्वस्त किया जा रहा है।

अफसरों को शासन की मंशा अनुसार कार्य करना ही होगा। धीरेन्द्र प्रताप सिंह सेनानी ने कहा कि प्रमुख ने जो विश्वास मुझ पर जताया है उस पर खरा उतरने का पूर्ण प्रयास करूंगा। प्रमुखों के सम्मान और अधिकार के लिए संगठित होकर संघर्ष की रूपरेखा तैयार की जाएगी। अपने हक के लिए हम कानूनी लड़ाई के साथ, सड़क तक संघर्ष करेंगे।

# हरदोई।#सवायजपुर।धीरेंद्र प्रताप सिंह सेनानी बने ब्लॉक प्रमुख संघ के प्रदेश अध्यक्ष

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow