हरदोई न्यूज़: सी०एम० डैसबोर्ड की रैंकिग में जनपद हरदोई को प्रदेश में मिला चौथा स्थान। 

Jul 11, 2024 - 17:50
49 Views
हरदोई न्यूज़: सी०एम० डैसबोर्ड की रैंकिग में जनपद हरदोई को प्रदेश में मिला चौथा स्थान। 

हरदोई। मुख्यमंत्री के कार्यालय स्तर पर सी०एम० डैसबोर्ड की माह जून 2024 की हुई रैंकिग में जिले को प्रदेश में चौथा स्थान प्राप्त हुआ है। यह रैंकिग शासन स्तर से बुधवार 10 जुलाई को जारी की गयी है।

जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह के कुशल निर्देशन और सतत् पर्यवेक्षण में शीर्ष प्राथमिकता के कार्यक्रमों, योजनाओं में से 85 में ए प्लस श्रेणी, 5 में ए श्रेणी, 27 मे बी श्रेणी, 5 में सी श्रेणी, 19 में डी श्रेणी तथा 21 में ई श्रेणी प्राप्त हुई है।

इसे भी पढ़ें:-  हरदोई न्यूज़: कपड़े सुखाने वाली तार पर करंट आने से मां-बेटे की मौत।

जनपद में राजस्व विभाग, वन विभाग, कृषि विभाग, नेडा, पशु पालन, दिव्यांगजन, उर्जा, स्वास्थ्य, आई०टी० एवं इलेक्ट्रानिक्स, विभाग, गन्ना विभाग, महिला कल्याण, समाज कल्याण का प्रदर्शन अच्छा रहा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow