हरदोई न्यूज़: जिलाधिकारी ने किया स्थानांतरण विकल्पों के सम्बन्ध में संवाद।

Jun 30, 2024 - 19:38
59 Views
हरदोई न्यूज़: जिलाधिकारी ने किया स्थानांतरण विकल्पों के सम्बन्ध में संवाद।
  • लम्बे समय से एक ही स्थान पर जमे कर्मचारियों को स्थानांतरित किया जायेगा।जिस कर्मचारी की किसी स्थान पर कोई विशेष शिकायत हो तो उस स्थान पर उसे न भेजा जायेगा।
  • सभी कर्मचारी पूरी सत्यनिष्ठा एवं ईमादारी के साथ कार्य करें:- मंगला प्रसाद सिंह

हरदोई। रसखान प्रेक्षागृह में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने ग्राम विकास अधिकारियों व ग्राम पंचायत अधिकारियों के स्थानांतरण के सम्बन्ध में उनसे संवाद किया। जिलाधिकारी ने कर्मचारियों से उनके स्थानांतरण के विकल्पों की जानकारी ली तथा कहा कि लम्बे समय से एक ही स्थान पर जमे कर्मचारियों को स्थानांतरित किया जायेगा।

जिस कर्मचारी की किसी स्थान पर कोई विशेष शिकायत हो तो उस स्थान पर उसे न भेजा जायेगा, सभी कर्मचारी पूरी सत्यनिष्ठा के साथ कार्य करें। कोई शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी सौम्या गुरुरानी, जिला विकास अधिकारी अरविन्द कुमार, डीपीआरओ विनय कुमार सिंह व अन्य सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow