Hardoi News: जिलाधिकारी ने की किसानों के साथ पराली प्रबंधन पर चर्चा।

उन्होंने कहा कि ऐसे क्षेत्रों की सूची बनाई जाये जहाँ गत वर्षों में पराली जलाने की घटनायें अधिक...

By INA News Desk
Oct 8, 2024 - 18:34
37 Views
Hardoi News: जिलाधिकारी ने की किसानों के साथ पराली प्रबंधन पर चर्चा।

हरदोई। जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने किसान संगठनों के साथ पराली प्रबंधन के साथ चर्चा की। जिलाधिकारी ने कहा कि किसान पराली न जलाएं, यह दंडनीय अपराध है। इससे पर्यावरण को नुकसान पहुँचता है। यह एनजीटी के नियमों के विरुद्ध है। उन्होंने कहा कि ऐसे क्षेत्रों की सूची बनाई जाये जहाँ गत वर्षों में पराली जलाने की घटनायें अधिक हुई हैं।

किसानों को पराली न जलाने के लिए जागरूक किया जाये। जागरूकता हेतु प्रत्येक क्षेत्र में एक नोडल बनाया जाये। ग्राम स्तरीय जागरूकता कार्यक्रमों में ग्राम प्रधान, सचिव व लेखपाल की उपस्थिति सुनिश्चित की जाये। ग्राम स्तरीय समिति का ग्राम प्रधान की अध्यक्षता में गठन किया जाये। लेखपाल को संयोजक व ग्राम पंचायत सचिव को सह संयोजक बनाया जाये। खण्ड विकास अधिकारी की अध्यक्षता में ब्लॉक स्तरीय व उप जिलाधिकारी की अध्यक्षता में तहसील स्तरीय टीमों का गठन किया जाये।

Also Read- Hardoi News: एसपी नीरज कुमार जादौन ने जनसुनवाई के दौरान कुल 58 शिकायतों को सुना।

पराली से कम्पोस्ट बनाने की सम्भावनाएं तलाशी जाएं। पराली को खेत में सड़ाने के लिए डिकम्पोजर की उपलब्धता सुनिश्चित की जाये। कुछ मात्रा में गौशालाओं में पराली पहुँचायी जाये। किसान भाई 'पराली दो, खाद लो' कार्यक्रम का हिस्सा बनें। धान खरीद पर चर्चा करते हुए उन्होंने डिप्टी आरएमओ को निर्देश दिए कि धान खरीद व्यवस्था को कृषक अनुकूल बनाया जाये। इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी कमलेश कुमार, उपनिदेशक कृषि डॉ नन्द किशोर व अन्य सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow