Kanpur News: ओबीसी एस सी एस टी इंजीनियर्स एसोसिएशन(ओसिए) की जनपद स्तरीय बैठक। 

प्रांतीय अध्यक्ष ने बताया कि ओबीसी एस सी एस टी इंजीनियर्स एसोसिएशन का गठन प्रदेश के सभी इंजीनियरिंग ...

Oct 17, 2024 - 16:58
47 Views
Kanpur News: ओबीसी एस सी एस टी इंजीनियर्स एसोसिएशन(ओसिए) की जनपद स्तरीय बैठक। 

कानपुर। अंबेडकर अध्यन केंद्र संत शिरोमणि गुरु रविदास आश्रम कानपुर मे ओबीसी एस सी एस टी इंजीनियर्स एसोसिएशन की जनपद स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथ इं बीपी सिंह बिन्द प्रांतीय अध्यक्ष ओसिए, विशिष्ट अतिथ इं कोमल सिंह प्रदेश उपाध्यक्ष ओसिए, अति विशिष्ट इं सुभाष यादव सहायक अभियन्ता तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता इं अजय कुमार जनपद अध्यक्ष ओसिए ने की।

प्रांतीय अध्यक्ष ने बताया कि ओबीसी एस सी एस टी इंजीनियर्स एसोसिएशन का गठन प्रदेश के सभी इंजीनियरिंग विभागों के इंजीनियर्स साथियों को संगठित करके किया जायेगा ये संगठन किसी भी संगठन के विरोध करने के लिए नही बना है ये संगठन बहुजन समाज के इंजीनियर्स के हक अधिकारों के लिए बना है । इं कोमल सिंह प्रदेश उपाध्यक्ष ओसिए ने कहा कि प्रदेश में जितने भी अन्य संगठन है वो सभी के सभी केवल बहुजन समाज का शोषण करने के लिए बने हैं तथा बहुजन समाज का पीड़ित किसी भी साथी की कोई भी मदद नही करता है क्योंकि वर्तमान मे सभी संगठनों पर तथाकथित शोषणकारी वर्गों का ही मनोनयन करके मठाधीशी बनी रहती है।

Also Read- Gonda: बहराइच, श्रावस्ती व बलरामपुर से अयोध्या की दूरी होगी कम, नौ किमी. लम्बी सड़क जल्द बनने की उम्मीद

इसलिए हमारे समाज के कर्मचारियों का भला नही हो पा रहा है और न ही उनकी कोई सुनवाई होती है।ओबीसी एस सी एस टी इंजीनियर्स एसोसिएशन कानपुर नगर की कार्यकारिणी का गठन किया गया जिसमे जनपद अध्यक्ष इं अजय कुमार, जनपद महासचिव इं अजय राय, जनपद सचिव इं सुनील यादव, कोषाध्यक्ष इं संत राम पाल को जिम्मेदारी दी गई। इस मौके पर खंडीय अध्यक्ष इं रामबहादुर, इं सुनील यादव, तथा इं सुरजीत सिंह, इं गगन दिवाकर, इं आनंद सिंह, इं अभिषेक यादव, इं कुलदीप जी,राजू सिंह सहित सभी साथियों ने संगठन विस्तार पर अपने अपने विचार रखे। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow