Gonda: बहराइच, श्रावस्ती व बलरामपुर से अयोध्या की दूरी होगी कम, नौ किमी. लम्बी सड़क जल्द बनने की उम्मीद

करीब नौ किमी. लम्बी इस सड़क के बनने से बहराइच, श्रावस्ती व बलरामपुर जिलों के अयोध्या पहुंचने की दूरी भी करीब आठ किमी कम हो जाएगी।

By INA News Desk
Oct 16, 2024 - 23:36
37 Views
Gonda: बहराइच, श्रावस्ती व बलरामपुर से अयोध्या की दूरी होगी कम, नौ किमी. लम्बी सड़क जल्द बनने की उम्मीद
प्रतीकात्मक चित्र

Gonda News INA.

बलरामपुर रोड से अयोध्या रोड को जोड़ने वाली करीब नौ किमी. लम्बी सड़क यूपी की पांच सड़कों में शामिल कर ली गई है। इससे जिले की यह बहुप्रतीक्षित रिंग रोड जल्द बनने की उम्मीद बढ़ गई है। करीब नौ किमी. लम्बी इस सड़क के बनने से बहराइच, श्रावस्ती व बलरामपुर जिलों के अयोध्या पहुंचने की दूरी भी करीब आठ किमी कम हो जाएगी।

पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन वीके त्रिपाठी ने बताया कि इस रिंग रोड का निर्माण करीब 38 करोड़ की लागत से  प्रस्तावित है। यह रिंग रोड बलरामपुर रोड से तुर्काडीहा में सिंचाई विभाग के रेगुलेटर से होते धनौली और उतरौला रोड के सोनी गुमटी होकर ग्राम पंचायत गंगापुर को जोड़ते हुए इमलिया मिश्र गांव से होकर अयोध्या रोड में खोरहंसा में जुड़ जाएगी। इससे मुख्यालय की यातायात में काफी हद तक सुधार होगा और जाम लगने की समस्याओं से निजात मिलेगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow