Gonda News: सोहेलवा वन्यजीव अभ्यारण का नाम बदलकर सुहेलदेव वन्य जीव अभ्यारण रखा जाये: CM

CM ने गोंडा सहित वर्चुअली जुड़े बलरामपुर, बहराइच व श्रावस्ती के जनप्रतिनिधियों की समस्याओं को भी सुना और अधिकारियों को समाधा...

By INA News Desk
Mar 20, 2025 - 21:33
97 Views
Gonda News: सोहेलवा वन्यजीव अभ्यारण का नाम बदलकर सुहेलदेव वन्य जीव अभ्यारण रखा जाये: CM

सार-

  • CM योगी (Yogi) आदित्यनाथ ने गुरुवार को गोंडा में की मंडलीय समीक्षा बैठक
  • सरकार के 8 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर 25 से 27 मार्च तक सभी जिला मुख्यालय पर लगने वाले मेले में केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियां व विकास योजनाओं का किया जाय प्रचार प्रसार: CM
  • राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज गोण्डा, मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय बलरामपुर सहित मण्डल में चल रहे अन्य निर्माण कार्यों को समय से पूर्ण कराएं: CM
  • प्रत्येक राजस्व वाद का समय से हो निस्तारण: CM

By INA News Gonda.

गोंडा: CM योगी (Yogi) आदित्यनाथ ने गुरुवार को गोंडा में मंडलीय समीक्षा बैठक की। उन्होंने कहा कि सरकार के 8 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर 25 से 27 मार्च तक सभी जिला मुख्यालय पर लगने वाले मेले में केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियां व विकास योजनाओं का प्रचार प्रसार किया जाय। उन्होंने कहा कि सोहेलवा वन्यजीव अभ्यारण का नाम बदलकर सुहेलदेव वन्यजीव अभ्यारण रखा जाये। CM ने गोंडा सहित वर्चुअली जुड़े बलरामपुर, बहराइच व श्रावस्ती के जनप्रतिनिधियों की समस्याओं को भी सुना और अधिकारियों को समाधान का निर्देश दिया। 

CM जी ने बैठक में अधिकारियों को निर्देश...

CM ने कहा कि जल जीवन मिशन कार्यक्रम के तहत रोड कटिंग की समस्या को तत्काल खत्म किया जाए।

CM उद्यमी विकास अभियान योजना के तहत अधिक से अधिक लाभार्थियों को ऋण सुविधा उपलब्ध करायी जाए।

तटबंधों पर निर्माण कार्य कराया जाए, जिससे कि बाढ़ के समय कोई भी अप्रिय घटना ना हो

सभी बड़े प्रोजेक्ट के लिए नोडल अधिकारी नामित किये जाएं। निर्माण कार्य की प्रगति में सुधार न हो तो अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। 

सभी प्रोजेक्ट समय पर ही पूरे किये जाएं। बेवजह समय बढ़ाकर सरकारी धन की लूट खसोट पर रोक लगाई जाए। कार्यदायी संस्थाओं की जिम्मेदारी तय की जाए।निर्माण कार्य की गुणवत्ता प्रारंभ में ही चेक कर ली जाए। गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का कोई समझौता न किया जाए।

राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज गोण्डा, मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय बलरामपुर सहित मण्डल में चल रहे अन्य निर्माण कार्यों को समय से पूर्ण किया जाये। 

CM ने मंडल में राजस्व वादों के निस्तारण की प्रगति के बारे में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि राजस्व वादों के निस्तारण न होने से सरकार की छवि खराब होती है। समय से प्रत्येक राजस्व वाद का निस्तारण हो।

सभी लंबित राजस्व वादों का तहसील वाइज निस्तारण कराया जाए। खराब प्रगति वाले वाले अधिकारियों के विरूद्ध निलंबन की कार्रवाई की जाए। 

स्पेशल कोर्ट लगाकर लंबित वादों का निस्तारण किया जाए। नये आने वाले वादों का समय से निस्तारण किया जाए। वादों का निस्तारण न होने से कानून व्यवस्था पर असर पड़ता है। 

CM ने कहा कि नेपाल से शराब तस्करी पर विराम लगाया जाए। मंडल में कहीं भी जहरीली व मिलावट वाली शराब बिल्कुल भी न बिके।

सभी जनपद के आरटीओ कार्यालय में घूमने वाले दलालों पर भी अंकुश लगाया जाए।

CM ने कहा कि सरकार के 8 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर 25 से 27 तक सभी जिला मुख्यालय पर लगने वाले मेले में केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियां व विकास योजनाओं का प्रचार प्रसार किया जाए।

मेले में प्रत्येक विभाग का स्टाल लगाकर जनता को सरकारी योजनाओं की जानकारी व लाभ दिया जाय। मेले में लोक कलाओं व लोक विधाओं का भी प्रदर्शन हो। पशु तस्करी, शराब तस्करी व अन्य गैर कानूनी कार्य बिल्कुल नहीं होने चाहिए। 

सभी ई रिक्शा चलाने वाले चालकों का पुलिस वेरिफिकेशन कराएं। किसी भी नाबालिग को वाहन न चलाने दिया जाए।  

CM ने कहा कि मंडल के सभी सड़कें ठीक हों। जर्जर व झूलते तारों को बदला जाए। पेयजल व सीवर की समस्या को समाप्त किया जाए। 

तहसील व थाने से जुड़ी समस्या को जड़ से खत्म किया जाए। प्रत्येक नागरिक की समस्या को गंभीरता से सुना जाये। उस पर सख्त कार्रवाई की जाए, जिससे कि प्रत्येक व्यक्ति को न्याय मिल सके। 

सभी वनटांगिया गांव को राजस्व गांव की श्रेणी में लाया जाए, जिससे वहां पर भी निरंतर विकास हो सके।

आकांक्षात्मक ब्लॉकों में विकास कार्यों में तेजी लाकर इसे विकसित किया जाये। 

सोहेलवा वन्यजीव अभ्यारण का नाम बदलकर सुहेलदेव वन जीव अभ्यारण रखा जाये। 

सभी जनपदों के डीआईओएस व बीएसए स्कूली शिक्षा को ठीक करें। स्कूल से संबंधित सभी योजनाओं का लाभ संबंधित को दिलवाएं। 

शहरों में ट्रैफिक जाम की समस्या को समाप्त किया जाए। अवैध स्टैंडों को हटाया जाए। खनन, वन व भू माफिया पर कठोर कार्रवाई की जाए।

अवैध गतिविधियों पर रोक लगाई जाए। कानून व्यवस्था को न बिगड़ने दिया जाए, सभी त्योहारों को शांतिपूर्वक संपन्न कराया जाए। असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow