Sambhal News: बिजली कर्मी ने लगाया युवक पर मारपीट का आरोप।

मौहल्ला चौधरी सराय स्थित उपकेंद्र पर बिजली कर्मी ने मारपीट का आरोप लगाते हुए एक युवक ....

By INA News Desk
Oct 17, 2024 - 16:51
255 Views
Sambhal News: बिजली कर्मी ने लगाया युवक पर मारपीट का आरोप।
अजय, बिजली कर्मी

रिपोर्ट- उवैस दानिश, सम्भल

जनपद सम्भल के सदर कोतवाली क्षेत्र के मौहल्ला चौधरी सराय स्थित उपकेंद्र पर बिजली कर्मी ने मारपीट का आरोप लगाते हुए एक युवक के खिलाफ तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है वही कार्यवाही न होने पर हड़ताल की चेतावनी दी है।

पूरा मामला सम्भल के चौधरी सराय उपकेंद्र का है जहां एसएसओ पद पर तैनात अजय कार्य कर रहा था आरोप है कि इस दौरान प्रशांत नाम का व्यक्ति आया और अपने घर की बिजली बंद होने की शिकायत करने लगा इस दौरान गाली गलौज कर सरकारी मोबाइल फेंकने के साथ मारपीट का बिजली कर्मी ने आरोप लगाया है बिजली कर्मी ने तहरीर देकर युवक के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है कार्यवाही न होने पर हड़ताल की चेतावनी दी है तहरीर प्राप्त होने पर पुलिस घटना की जांच पड़ताल में जुटी है।

Also Read- Sambhal News: सर सैयद अहमद खान का केक काटकर मनाया गया जन्मदिन।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow