Sambhal News: सम्भल के हाजियों को सुविधाएं न मिलने का लगाया आरोप। 

हज यात्रा 2025 के लिए आवेदकों का चयन हो गया हैं। प्रदेश से करीब 15467 लोगो का चयन हज यात्रा के लिए हुआ है। पहली किस्त....

Oct 16, 2024 - 16:31
192 Views
Sambhal News: सम्भल के हाजियों को सुविधाएं न मिलने का लगाया आरोप। 
मौलाना वसी अशरफ, हज ट्रेनर

रिपोर्ट- उवैस दानिश, सम्भल

सम्भल। हज यात्रा 2025 के लिए आवेदकों का चयन हो गया हैं। प्रदेश से करीब 15467 लोगो का चयन हज यात्रा के लिए हुआ है। पहली किस्त के रूप में एक लाख 30 हजार रुपये 8 से 21 अक्टूबर तक जमा करनी है। मदरसा अजमल उल उलुम के शिक्षक हज ट्रेनर मौलाना वसी अशरफ ने बताया कि सरकार अस्पताल में चयनित हाजियों के फिटनेस प्रमाण पत्र नही बन रहे है।

सरकारी अस्पताल के चिकित्सकों ने हाजियों से कहा कि सरकारी अस्पताल में लगी एक्स रे मशीन खराब हो गई हैं बहार एक्सरा कराओ बहार अधिक पैसे में एक्सरा हो रहा है। उन्होंने बताया कि हज कमेटी की ओर से सम्भल के हाजियों को कोई सुविधा नही मिल रही हैं। जबकि हज कमेटी हाजियों से सुविधा के नाम पर रूपए लेती हैं।

Also Read- Sambhal News: प्रेमी के प्यार में पागल हुई पत्नी ने करवा दी पति की हत्या।

उन्होंने सम्भल के सीएमओ से मांग की हाजियों के लिये अलग से काउंटर लगाकर फिटनेस प्रमाण पत्र बनाए जाए। सम्भल में आर्य समाज मार्ग स्थित स्टे्ट बैंक में भी हाजियों को रूपए जमा करने में परेशान किया जा रहा हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow