हरदोई न्यूज़: मोहर्रम जुलूस के चलते कछौना कस्बा की विद्युत आपूर्ति ठप, एसडीएम और क्षेत्राधिकारी के आदेशों की उड़ी धज्जियां। 

Jul 17, 2024 - 19:15
122 Views
हरदोई न्यूज़: मोहर्रम जुलूस के चलते कछौना कस्बा की विद्युत आपूर्ति ठप, एसडीएम और क्षेत्राधिकारी के आदेशों की उड़ी धज्जियां। 
  • पीस कमेटी की बैठक में दस फिट से ऊंची ताजिया न निकालने की गई थी अपील

रिपोर्ट - सुनील कुमार सिंह कुशवाहा

कछौना \ हरदोई। कछौना कस्बा में आज मोहर्रम जुलूस के चलते विद्युत आपूर्ति ठप रही इस उमस भरी गर्मी से आम जनमानस त्राहि त्राहि करता रहा और जेई जुलूस एवं ताजिया की उंचाई का हवाला देते हुए अपना पल्ला झाड़ते रहे जबकि शांति व्यवस्था व किसी को कोई परेशानी न हो जिसके चलते पीस कमेटी की बैठक में उप जिला अधिकारी संडीला एवं क्षेत्रा अधिकारी ने दस फिट से ऊंची ताजिया न निकलने के निर्देश दिए थे लेकिन सभी आदेशों को ताक पर रखकर मनमानी तरीके से मोहर्रम का जुलूस निकाला गया सुरक्षा कारणों के चलते कछौना कस्बा की विद्युत आपूर्ति ठप कर दी गई। जो कि शासनादेश का खुला उल्लंघन है।

बताते चलें कि कछौना कस्बा में मोहर्रम जुलूस के दौरान सुरक्षा के दृष्टिगत कछौना पुलिस काफी मुस्तैद रही वही बिजली विभाग के द्वारा कस्बा की आपूर्ति बंद कर दी गई जिससे उमस भरी गर्मी से आम जनमानस त्राहि त्राहि करने लगा 33/11 विद्युत उपकेंद्र कछौना से कछौना फर्स्ट फीडर को बंद कर दिया गया जिससे अंबेडकर नगर, तिलक नगर सहित कई मोहल्लों की आपूर्ति बाधित हो गई गर्मी से बिलबिलाए लोग जब उच्च अधिकारियों से संपर्क किया तो उन्होंने सुरक्षा का हवाला देते हुए अपना पल्ला झाड़ लिया।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के पास कुशीनाथ मंदिर के पीछे रखे 400 केवीए क्षमता के ट्रांसफार्मर के फ्यूज खोल दिए गए इसके बाद उपकेंद्र  से संपर्क कर आपूर्ति बाधित होने की जानकारी की गई तो उन्होंने बताया की जुलूस एवं ताजिया की ऊंचाई अधिक होने के चलते सुरक्षा कारणों से आपूर्तीबंद की गई है जुलूस समाप्त होने के बाद सप्लाई नॉर्मल हो सकती है।

इसे भी पढ़ें:- हरदोई न्यूज़: पुलिस अधीक्षक के सख्त निर्देश- आम नागरिकों से पहले पुलिसकर्मियों को यातायात के नियमों करना होगा पालन।

जबकि कछौना कोतवाली में पीस कमेटी की बैठक की गई थी वहां पर उप जिला अधिकारी संडीला एवं क्षेत्राधिकार ने अधिक ऊंचाई के ताजिया न निकलने के आदेश भी दिए थे लेकिन यह सभी आदेश दरकिनार कर मनमानी तरीके से मोहर्रम का जुलूस निकाला गया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow