हरदोई न्यूज़: पुलिस अधीक्षक के सख्त निर्देश- आम नागरिकों से पहले पुलिसकर्मियों को यातायात के नियमों करना होगा पालन। 

Jul 17, 2024 - 19:03
177 Views
हरदोई न्यूज़: पुलिस अधीक्षक के सख्त निर्देश- आम नागरिकों से पहले पुलिसकर्मियों को यातायात के नियमों करना होगा पालन। 
पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन
  • कार्यभार संभालते ही एसपी ने जिले में तमाम व्यवस्थाओं को सुधारने के लिए काम करना शुरु। 

 आईएनए न्यूज़-हरदोई डेस्क 

हरदोई में नवांगतुक पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन पुलिसिंग व्यवस्था को लेकर एक पत्र जारी कर सभी पुलिस कर्मियों को सख्त निर्देशित किया है। आदेश न मानने वाले पुलिस कर्मियों के विरुद्ध होगी कार्यवाही। 

पुलिस अधीक्षक नीरज जादौन द्वारा पुलिस कर्मियों को कई कार्यों को लेकर आवश्यक निर्देश दिए गए थे जिसमें यातायात तक के नियमों को मानने के निर्देश दिए थे। 

पुलिस अधीक्षक ने पुलिसकर्मियों को वाहनों पर पुलिस व जाति सूचक शब्द ना लिखने के सख्त निर्देश और  पुलिसकर्मियों को ब्रीफ करते हुए कहा कि बिना हेलमेट गाड़ी चलाने पर पुलिसकर्मियों को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिसकर्मी वाहन चलाते समय फोन का प्रयोग बिल्कुल ना करें। चौपहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का प्रयोग जरूर करें साथ ही बाइक चलाते समय हेलमेट जरूर पहनें।

यदि कोई भी पुलिस कर्मी यातायात के नियमों को तोड़ता मिलेगा तो उसके खिलाफ विभागीय अनुशासनहीनता की कार्यवाही की जाएगी। पुलिस अधीक्षक नीरज जादौन ने कहा कि आम नागरिकों से पहले पुलिसकर्मियों को यातायात के नियमों पालन करना होगा। कार्यभार संभालते ही एसपी ने जिले में तमाम व्यवस्थाओं को सुधारने के लिए काम करना शुरु कर दिया है।

इसे भी पढ़ें:- देवरिया न्यूज़: डीएम दिव्या मित्तल ने कहा- अरे यार धूप ही तो है रुको पिघल थोड़ी जाएंगे, हो रहा वायरल, देखें विडियो ।

पुलिस अधीक्षक ने इस बाबत एक पत्र जारी कर सभी पुलिस कर्मियों को निर्देशित किया है। पत्र मिलने के बाद अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी मार्तंड प्रकाश सिंह ने कहा कि पुलिस अधीक्षक के आदेश सभी को भेज दिया गया है। अब अभियान चलाकर आदेश न मानने वाले पुलिस कर्मियों के विरुद्ध कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार यातायात नियम आम जनता के लिए हैं वैसे ही नियम पुलिस कर्मियों के लिए भी हैं। जब पुलिसकर्मी नियम का पालन नहीं करेंगे तो आम जनता को पालन कैसे करायेंगे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow