हरदोई न्यूज़: पुलिस निष्क्रियता से अजीत शुक्ला के बंद मकान से करीब छः लाख की नकदी और आभूषण चोरी।

By INA News Desk
Jul 8, 2024 - 19:52
261 Views
हरदोई न्यूज़: पुलिस निष्क्रियता से अजीत शुक्ला के बंद मकान से करीब छः लाख की नकदी और आभूषण चोरी।
Advertisement
Advertisement

अंबरीष कुमार सक्सेना हरदोई \ शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत कस्बे के मोहल्ला भुड़िया में बंद मकान को चोरों ने निशाना बना लिया। एक लाख रुपये और तकरीबन पांच लाख रुपये के जेवर चोरों ने चोरी कर लिए। घटना से इलाके में खलबली मच गई। फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर नमूने जुटाए हैं।

मोहल्ला भुड़िया निवासी अजीत शुक्ला अपना निजी वाहन बुकिंग पर चलाते हैं। शनिवार को वह बुकिंग लेकर लखीमपुर खीरी के जंगबहादुरगंज गए थे। उनकी पत्नी विजय लक्ष्मी अस्वस्थ होने के कारण पिछले कुछ दिनों से अपने मायके परेली गांव में है। मकान पर ताला पड़ा था। शनिवार रात किसी समय चोर मकान के मुख्य दरवाजा का ताला तोड़कर अंदर घुस गए। कमरे में रखी अलमारी को खोलकर लॉकर में रखे एक लाख रुपये, सोने का हार, मांगबेंदी, झाले, दो जोड़ी कुंडल, पांच अंगूठी, चांदी के दो बिछुआ चोरी कर ले गए।

इसे भी पढ़ें:- हरदोई न्यूज़: एचसीएल व सम्बंधित विभागों के साथ हुई परियोजना समन्वय समिति की बैठक।

रविवार सुबह पड़ोसी सोनी गुप्ता ने अजीत का घर खुला देखकर उसे फोन किया तो अजीत ने बताया कि वह अभी वापस नहीं आया है। चोरी की आशंका होने पर सोनी ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस को कमरे में सारा सामान बिखरा मिला। इसी बीच अजीत भी घर पहुंच गया। अजीत ने पुलिस को घटना की तहरीर दी। अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी मार्तंड प्रकाश सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जल्द ही घटना का खुलासा करने के निर्देश शाहाबाद कोतवाल राजदेव मिश्रा को दिए गए हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement