बिजनौर न्यूज़: लिंटर गिरने से दबकर हुई बुजुर्ग की मौत,एक हुआ घायल बिजनौर के थाना सयोहारा क्षेत्र के ग्राम मंडोरी में 65 वर्षीय रामराज सैनी पुत्र मंगल सिंह की हुई मौत। 

By INA News Desk
Jul 8, 2024 - 18:17
47 Views
बिजनौर न्यूज़: लिंटर गिरने से दबकर हुई बुजुर्ग की मौत,एक हुआ घायल बिजनौर के थाना सयोहारा क्षेत्र के ग्राम मंडोरी में 65 वर्षीय रामराज सैनी पुत्र मंगल सिंह की हुई मौत। 
Advertisement
Advertisement

स्योहारा / बिजनौर। पिछले कई दिनों से पड़ रही बारिश के बीच अब जहां खेत आदि भी जल मग्न हो चले है तो वहीं घर मकान भी गिराऊ हो चले हैं इसी क्रम में आज दोपहर ग्राम मंडोरी में उस समय अफरा तफरी मच गई जब एक मकान का लिंटर अचानक गिर गया और उसके नीचे बैठे मकान स्वामी बुजुर्ग की मौत हो गई और एक अन्य युवक घायल हो गया।

इसे भी पढ़ें:-  बिजनौर न्यूज़: स्योहारा पुलिस के हत्थे चढ़ा हिस्ट्रीशीटर बदमाश, टायलेट जाने के बहाने किया था भागना का प्रयास।

प्राप्त समाचार के अनुसार ग्राम मंडोरी निवासी राम राज सैनी(65) पुत्र मंगल सिंह सोमवार की दोपहर अपने घर के बरामदे में बैठे  गांव के ही राजबीर (24) पुत्र ऋषिपाल से बात कर रहे थे की तभी अचानक मकान का पूरा लिंटर भर भराकर उनके ऊपर आ गिरा जिसकी वजह से जहां बुजुर्ग राम राज की मौके पर ही मौत हो गई तो साथ ही राजबीर घायल हो गया,घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया ,समाचार लिखे जाने तक कोई संबंधित सरकारी विभाग मृतक की सुध।लेने मौके पर नही गया था।


रिपोर्ट दिनेश कुमार प्रजापति ब्यूरो चीफ बिजनौर

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement