हरदोई न्यूज़: जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई भूगर्भ जल प्रबंधन समिति की बैठक। 

By INA News Desk
Jul 8, 2024 - 18:09
75 Views
हरदोई न्यूज़: जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई भूगर्भ जल प्रबंधन समिति की बैठक। 
Advertisement
Advertisement

हरदोई। कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में जिला भूगर्भ जल प्रबंधन समिति की बैठक हुई। जिलाधिकारी ने कहा कि उद्योगों की ओर से प्राप्त आवेदनों का ससमय निस्तारण कराया जाये। भूजल संरक्षण के लिए कार्य योजना के अनुरूप कदम उठाये जाएं।

इसे भी पढ़ें:- हरदोई न्यूज़: एचसीएल व सम्बंधित विभागों के साथ हुई परियोजना समन्वय समिति की बैठक।

भूजल उपयोग के मामले में शासन के निर्देशों का पूरी तरह से अनुपालन सुनिश्चित किया जाये। सत्यापन के दौरान नियमों का पूरा ध्यान रखा जाये। भूजल दोहन करने वाले उद्योगों में परिसर में हरित पट्टी भी विकसित की जाये। इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी कमलेश कुमार, अधिशाषी अभियंता भूगर्भ जल विभाग व अन्य सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement