Hardoi News: मिशन शक्ति अभियान के अन्तर्गत हुआ विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन। 

आशीष तिवारी के द्वारा बताया गया कि महिलाओं बालिकाओं को नारी सुरक्षा मिशन शक्ति अभियान के तहत विभिन्न....

Oct 23, 2024 - 18:46
 0  39
Hardoi News: मिशन शक्ति अभियान के अन्तर्गत हुआ विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन। 

हरदोई। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरदोई के अध्यक्ष/ जनपद न्यायाधीश राजकुमार सिंह तथा सचिव/अपर जिला जज भूपेंद्र प्रताप जी के आदेशानुसार तहसील विधिक सेवा समिति तहसील बिलग्राम, सचिव/तहसीलदार अमित कुमार यादव जी के निर्देशानुसार राजस्व लेखपाल जयप्रकाश मिश्रा व प्रधानाध्यापक सुनील रस्तोगी जी की संयुक्त अध्यक्षता में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा सम्मान एवं स्वावलंबन हेतु मिशन शक्ति विशेष अभियान के पांचवे चरण के संचालन हेतु विषय पर विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन वी.जी.आर. इंटर कॉलेज में किया गया।

जिसमें लीगल एड क्लीनिक आशीष तिवारी के द्वारा बताया गया कि महिलाओं बालिकाओं को नारी सुरक्षा मिशन शक्ति अभियान के तहत विभिन्न हेल्पलाइन नंबर जैसे वूमेन पावर लाइन 1090 महिला हेल्पलाइन 181 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 पुलिस आपातकालीन सेवा 112 चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 स्वास्थ्य सेवा 102 एंबुलेंस सेवा 108 साइबर हेल्पलाइन 1930 तथा थानों के सीयूजी नंबर के बारे में बताया, तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जनपद न्यायालय हरदोई द्वारा राष्ट्रीय लोक अदालत व भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। प्रधानाध्यापक सुनील रस्तोगी जी के द्वारा बताया गया की मिशन शक्ति महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण के लिए भारत सरकार की एक योजना है इस योजना के तहत महिलाओं और बालिकाओं के देखभाल सुरक्षा और विकास के लिए अल्प व दीर्घ कालीक सेवाएं दी जाती हैं मिशन शक्ति की दो उप योजनाएं हैं संबल और सामर्थ, के बारे में बताया।

Also Read- Hardoi News: हाइकोर्ट ने डीएम हरदोई को दी हिदायत- भविष्य में कभी स्विच ऑफ़ न हो मोबाइल...

राजस्व लेखपाल जयप्रकाश मिश्रा जी के द्वारा बताया गया महिलाओं की सुरक्षा के लिए महिला एवं बाल विकास मंत्रालय महिलाओं से संबंधित विभिन्न विशेष कानूनों जैसे घरेलू हिंसा से महिलाओं का संरक्षण अधिनियम 2005 ,दहेज निषेध अधिनियम 1961, महिलाओं का अभद्र चित्रण(निषेध) अधिनियम 1986, कार्यस्थल पर महिलाओं का यौन उत्पीड़न (रोकथाम निषेध और निवारण )अधिनियम 2013 और बाल विवाह निषेध अधिनियम 2006 इसके बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई शिविर में उपस्थित पराविधिक स्वयंसेवक श्रीमती रूबी देवी एवं विद्यालय के कर्मचारी गण व बालिकाएं उपस्थित रही।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

INA News_Admin आई.एन. ए. न्यूज़ (INA NEWS) initiate news agency भारत में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार एजेंसी है, 2017 से एक बड़ा सफर तय करके आज आप सभी के बीच एक पहचान बना सकी है| हमारा प्रयास यही है कि अपने पाठक तक सच और सही जानकारी पहुंचाएं जिसमें सही और समय का ख़ास महत्व है।