Ballia News: प्रदेश स्तरीय सब जूनियर बालक हैण्डबाल प्रतियोगिता के लिए जिला एवं 1 मण्डलस्तरीय  चयन। 

सब जूनियर बालक हैण्डबाल प्रतियोगिता हेतु आजमगढ़ मण्डल की टीम हेतु जनपदीय चयन/ट्रायल्स...

Oct 23, 2024 - 18:34
53 Views
Ballia News: प्रदेश स्तरीय सब जूनियर बालक हैण्डबाल प्रतियोगिता के लिए जिला एवं 1 मण्डलस्तरीय  चयन। 

Report-S.Asif Hussain zaidi.


बलिया। प्रदेश स्तरीय सब जूनियर बालक हैण्डबाल प्रतियोगिता के लिए जिला एवं 1मण्डलस्तरीय चयन/ट्रायल्स खेल निदेशालय उ0प्र0 लखनऊ के तत्वावधान में यू0पी0 हैण्डबाल एसोसिएशन के समन्वय से प्रदेश स्तरीय सब.जूनियर बालक हैण्डबाल प्रतियोगिता का आयोजन दिनांक 06 से 09 नवम्बर, 2024 तक जिला खेल कार्याल, डा0 भीमराव अम्बेडकर स्टेडियम, अमेठी में किया जा रहा है।

उक्त प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु सब जूनियर बालक हैण्डबाल प्रतियोगिता हेतु आजमगढ़ मण्डल की टीम हेतु जनपदीय चयन/ट्रायल्स दिनांक 25 अक्टूबर, 2024 को वीर लोरिक स्पोर्ट्स स्टेडियम, बलिया में एवं मण्डलीय चयन/ट्रायल्स दिनांक 29 अक्टूबर, 2024 को सुखदेव पहलवान स्पोर्ट्स स्टेडियम, आजमगढ़ में प्रातः 10ः00 बजे से किया जायेगा। उक्त चयनध्ट्रायल्स में प्रतिभाग करने वाले सब.जूनियर बालक हैण्डबाल खिलाड़ियों की जन्मतिथि 01.01.2010 या उसके बाद की होनी चाहिए। 

Also Read- Ballia News: पैसेंजर ट्रेन में चेकिंग के दौरान एक युवती को गिरफ्तार कर उसके सूटकेस 315 बोर के 750 जिंदा कारतूस बरामद।

जिसमें खिलाड़ियों को पात्रता प्रमाण.पत्र, जन्मतिथि प्रमाण.पत्र ;हाई सकूल सर्टिफिकेट,नगर निगम द्वारा जारी प्रमाण.पत्र के साथ छाया प्रति सम्बन्धित विद्यालय के प्रधानाचार्य/ प्रधानाचार्य से प्रमाणित साथ में लाना अनिवार्य है। जिले के इच्छुक सब.जूनियर बालक हैण्डबाल वर्ग के खिलाड़ी इस चयन/ट्रायल में भाग ले सकते हैं। मण्डल स्तर पर चयनित खिलाड़ी दिनांक 06 से 09 नवम्बर, 2024 तक जिला खेल कार्याल, डा0 भीमराव अम्बेडकर स्टेडियम, अमेठी में आयोजित प्रदेश स्तरीय सब.जूनियर बालक हैण्डबाल प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। विस्तृत जानकारी हेतु किसी भी कार्य दिवस में जिला खेल कार्यालय, बलिया में सम्पर्क स्थापित कर सकते हैं।
                                                                                                              

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow