Hardoi News: पूर्ण पारदर्शिता के साथ कर उपभोग प्रमाण पत्र उपलब्ध करायें - बेसिक शिक्षा अधिकारी

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी विजय प्रताप सिंह ने बताया है कि समग्र शिक्षा के अन्तर्गत जनपद के विद्यालयों में विद्यालय प्रबन्ध...

May 20, 2025 - 18:44
33 Views
Hardoi News: पूर्ण पारदर्शिता के साथ कर उपभोग प्रमाण पत्र उपलब्ध करायें - बेसिक शिक्षा अधिकारी

Hardoi News: जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी विजय प्रताप सिंह ने बताया है कि समग्र शिक्षा के अन्तर्गत जनपद के विद्यालयों में विद्यालय प्रबन्ध समिति खातों में विभिन्न मदों यथा कम्पोजिट स्कूल ग्रान्ट, स्पोर्ट ग्रान्ट, निर्माण कार्य आदि में प्रेपित धनराशि का उपभोग नियमानुसार विद्यालय प्रबन्ध समिति को करने के निर्देश प्रदान किए गए थे। उक्त धनराशि का उपभोग वित्तीय नियमों के अन्तर्गत पूर्ण पारदर्शिता के साथ कर उपभोग प्रमाण पत्र उपलब्ध करायें, इसमें किसी प्रकार की अनियमितता पायें जाने पर सम्बन्धित के विरुद्ध कार्यवाही की जायेगी।

Also Read- Hardoi News: ऑपरेशन सिंदूर की सफलता की खुशी में राज्यमंत्री रजनी तिवारी ने निकाली तिरंगा यात्रा।

उन्होंने समस्त प्र0अ0/इ०प्र०अ० प्रा०/उ०/कम्पोजिट विद्यालयों को निर्देशित किया जाता है कि विद्यालय प्रबन्ध समिति के खातों में प्रेषित धनराशि के उपभोग हेतु किसी भी दलाल/अराचक तत्व/अधिकारी/कर्मचारी द्वारा किसी प्रकार की अनैतिक अपेक्षा/मांग की जाती है तो अद्योहस्ताक्षरी के सी०यू०जी० नम्बर-9453004173 पर व्हाटसएप अथवा कार्यालय कन्ट्रोल नम्बर 05852232598 पर शिकायत दर्ज करा सकता है। नाम गोपनीय रखते हुए आवश्यक कार्यवाही की जायेगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow