बिजनौर: मामूली कहासुनी को लेकर सीने से सटाकर मारी गोली, युवक की मौके पर मौत परिजनों का रो रो कर बुरा हाल 

नौरंगाबाद निवासी 22 वर्षीय नीरज पुत्र राकेश कुमार का एक सप्ताह पूर्व मोहल्ला बड़वान निवासी कुछ युग को के साथ जन्मदिन पार्टी मनाने को लेकर विवाद हो गया था। उसे समय दोनों पक्षों की मध्यस्थता के बाद मामला निपटा दिया गया। आरोप है...

By INA News Desk
Dec 17, 2024 - 01:27
126 Views
बिजनौर: मामूली कहासुनी को लेकर सीने से सटाकर मारी गोली, युवक की मौके पर मौत परिजनों का रो रो कर बुरा हाल 

By INA News Bijnor.

रिपोर्ट: दिनेश कुमार प्रजापति ब्यूरो चीफ बिजनौर

धामपुर: कोतवाली क्षेत्र के गांव नौरंगाबाद निवासी एक युवक की रंजिश को लेकर देर रात गोली मारकर हत्या कर दी गई। युवक की मृत्यु की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर अपर पुलिस अधीक्षक सहित भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया है।बताया जाता है कि नौरंगाबाद निवासी 22 वर्षीय नीरज पुत्र राकेश कुमार का एक सप्ताह पूर्व मोहल्ला बड़वान निवासी कुछ युग को के साथ जन्मदिन पार्टी मनाने को लेकर विवाद हो गया था।उसे समय दोनों पक्षों की मध्यस्थता के बाद मामला निपटा दिया गया। आरोप है कि सोमवार को देर शाम नीरज किसी कार्य से सेंटमेरी से अपने दोस्तों के साथ जा रहा था। बताया जाता है कि झगड़े में दोबारा से फैसला करने के लिए इसे बुलाया गया।जब नीरज मोहल्ला बाड़वान सेंट मैरी पुलिया के पास पहुंचा तो उसके सीने से सटाकर गोली मार दी गई। गोली चलते ही नीरज के साथ मौजूद उसके दोस्त वहां से फरार हो गए तथा हमलावर भी मौके से भाग गए। उधर सूचना पर नीरज को राज्यों की मदद से निजी चिकित्सक के यहां भर्ती करने का प्रयास किया गया मगर उपचार से पहले ही चिकित्सक ने नीरज को मृत घोषित कर दिया।नीरज की मृत्यु की सूचना पर नौरंगाबाद में हड़कंप मच गया सैकड़ो ग्रामीण चिकित्सक के क्लीनिक पर पहुंच गए तथा वहां हंगामा प्रदर्शन करने लगे।अभिषेक झा एसपी बिजनौर 

हत्या की सूचना पर अपन पुलिस अधीक्षक पूर्वी धर्म सिंह पुलिस क्षेत्राधिकार सरवन कुमार कोतवाल राजेश कुमार भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे तथा घटना की जानकारी ली। कड़ी मशक्कत के बाद जबरन मृतक के शव को कब्जे में लिया। धामपुर पहुंचकर एसपी अभिषेक झा ने मौके का निरीक्षण किया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow