बिजनौर: वार्षिक उत्सव समारोह में वर्ष 2025 के वार्षिक कैलेंडर का विमोचन
कार्यक्रम में रोमियो डांस इंडिया रोमियो ग्रुप द्वारा प्रशिक्षित दुर्गा पब्लिक स्कूल के बच्चों ने महाराणा प्रताप के जीवन पर आधारित नाटिका तथा अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों से धूम मचा दी वार्षिक उत्सव समारोह में जनपद के विभिन्न भागों से आयोजनों की आशा से भी अधि...
By INA News Bijnor.
धामपुर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासंघ द्वारा आयोजित वार्षिक उत्सव समारोह में वर्ष 2025 के वार्षिक कैलेंडर का धामपुर क्षेत्र के भाजपा विधायक अशोक कुमार राणा तथा मंचासीन अन्य अतिथियों ने संयुक्त रूप से विमोचन किया. इस मौके पर क्षत्रिय समाज के 80 से 86 वर्ष तक के उन वृद्ध जनों को सम्मानित भी किया गया जिनका विभिन्न क्षेत्रों में समर्पित एवं उल्लेखनीय योगदान रहा है.
कार्यक्रम में रोमियो डांस इंडिया रोमियो ग्रुप द्वारा प्रशिक्षित दुर्गा पब्लिक स्कूल के बच्चों ने महाराणा प्रताप के जीवन पर आधारित नाटिका तथा अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों से धूम मचा दी वार्षिक उत्सव समारोह में जनपद के विभिन्न भागों से आयोजनों की आशा से भी अधिक भीड़ पहुंची जिसमें क्षत्रिय समाज के पुरुष महिलाएं और युवा शामिल रहे आरएस एम कॉलेज तिराहे के निकट ओम फार्म हाउस में आयोजित इस विशाल एवं भव्य समारोह का शुभारंभ मंचासीन अतिथियों मुख्य अतिथि धामपुर क्षेत्र के भाजपा विधायक अशोक कुमार राणा तथा विशिष्ट अतिथियों ब्लॉक प्रमुख क्षमा हेमलता चौहान हिंदू युवा वाहिनी के मुरादाबाद मंडल प्रभारी डॉक्टर एन पी सिंह सहकारी गन्ना समिति धामपुर के सभापति रामवीर सिंह चौहान अखिल भारतीय क्षत्रिय महासंघ धामपुर के अध्यक्ष दीपेंद्र सिंह चौहान तथा युवा शाखा अध्यक्ष कुंवर आशीष कुमार राजपूत कृष्ण सहकारी बिरला फार्म अफजलगढ़ के प्रबंधक महेंद्र मानसिंह शेखावत आदि ने संयुक्त रूप से क्षत्रिय समाज के गौरव एवं प्रेरणा स्रोत महाराणा प्रताप जी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन तथा माल्यार्पण से किया.
Also Read: बिजनौर: गौकशी कर रहे आरोपी पुलिस मुड़भेड़ में घायल
दुर्गा पब्लिक स्कूल के प्रबंधक कुंवर आशीष कुमार राजपूत तथा विद्यालय की शिक्षिकाओं के निर्देशन में रोमियो इंडिया डांस ग्रुप के डायरेक्टर एवं कोरियोग्राफर रोमियो द्वारा प्रशिक्षित बच्चों ने देशभक्ति से परिपूर्ण अनेक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जिनको मंचासीन अतिथियों ने सम्मानित भी किया कार्यक्रम में क्षत्रिय समाज के जिन 80 से 86 वर्ष के सम्मानित वृद्ध जन को विधायक अशोक कुमार राणा एवं अन्य अतिथियों ने सम्मानित किया उनमें जसवंत सिंह चौहान विजेंद्र सिंह चौहान जगदीश प्रसाद चौहान तोला सिंह चौहान पदम सिंह रघुवंशी शामिल रहे कार्यक्रम में सभी मंचासीन अतिथियों के अलावा डॉक्टर रविंद्र सिंह नरेश वत्स ग्राम जैतरा के पूर्व प्रधान दुष्यंत राणा नागेश्वर दयाल गहलोत आदि अनेक वक्ता शामिल रहे.
अखिल भारतीय क्षत्रिय महासंघ के संरक्षक मंडल के सदस्यों डॉक्टर गजेंद्र सिंह डॉक्टर लोकेंद्र सिंह सरल डॉ बी के सिंह डॉ आर के चौहान डॉ अशोक कुमार सिंह डी वी सिंह प्रोफेसर वीरेंद्र सिंह डॉक्टर मनोज प्रताप सिंह नारायण सिंह नागेश्वर दयाल गहलोत तथा संयोजक डॉक्टर रबैंद्र सिंह अध्यक्ष दीपेंद्र सिंह चौहान महामंत्री भूपेंद्र सिंह चौहान एवं धनंजय सिंह कोषाध्यक्ष डॉ नागेंद्र सिंह शेखावत के निर्देशन में सभी क्षत्रिय बंधुओ के सहयोग से विभिन्न उपलब्धियो सहित संपन्न हुए इस वार्षिक उत्सव समारोह की अध्यक्षता कृष्ण सहकारी बिरला फार्म अफजलगढ़ के प्रबंधक महेंद्र मानसिंह शेखावत ने की तथा संचालन राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित सेवानिवृत शिक्षक ठाकुर श्याम सिंह चौहान ने किया
रिपोर्ट दिनेश कुमार प्रजापति
What's Your Reaction?











