कानपुर: डिप्टी CM केशव मौर्य गुरुद्वारा पहुंचे, माथा टेका, संबोधन में सपा पर निशाना साधा

केशव मौर्य ने कहा अखिलेश यादव व जो लोग राजनीतिक चमकाने के लिए समय-समय पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ को हर समय निशाने पर लेते रहे आज उनको राष्ट्रीय स्वयंसेवक संरक्षण लग रहा है तो अखिलेश या...

Dec 23, 2024 - 00:00
 0  30
कानपुर: डिप्टी CM केशव मौर्य गुरुद्वारा पहुंचे, माथा टेका, संबोधन में सपा पर निशाना साधा

By INA News Kanpur.

रिपोर्ट: इब्ने हसन ज़ैदी

डिप्टी CM केशव मौर्य सबसे पहले गुमटी से गुरुद्वारा पहुंचे और वहां गुरुद्वारा में माथा टेका। देश के प्रधानमंत्री 26 दिसंबर को वीर सप्ताह मनाने का ऐलान किया। ऐसे में प्रधानमंत्री को धन्यवाद देता हूं। आज से वीर सप्ताह की शुरुआत हुई है मुझे भी यहां माथा देखने का सौभाग्य मिला। मोहन भागवत के के बयान देश के विभिन्न हिस्सों में निकल रहे हैं मंदिर और मस्जिद को लेकर  करते हुए कहा था कि अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के बाद कुछ लोग इस तरह के मुद्दे उछाल कर खुद को हिंदुओं का नेता साबित करना चाहते हैं.जो कि स्वीकार नहीं है इस बयान का अखिलेश यादव ने समर्थन किया इस पर केशव मौर्य ने कहा, अखिलेश यादव व जो लोग राजनीतिक चमकाने के लिए समय-समय पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ को हर समय निशाने पर लेते रहे आज उनको राष्ट्रीय स्वयंसेवक संरक्षण लग रहा है तो अखिलेश यादव संघ की शाखा में जाना शुरू कर दें । संसद में हुए हंगामय को लेकर राहुल गांधी पर तंज करते हुए कहा कि राहुल गांधी को घमंड है उनको विरासत में सियासत मिली है। भगत संघर्ष से उनको सियासत मिली होती तो इस तरह का आचरण ना करते हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow