कानपुर: लव जिहाद का आरोप लगाकर एसीपी की बर्खास्तगी और गिरफ्तारी की मांग

कृष्णा तिवारी ने बताया कि पुलिस अधिकारी रहते हुए मोहसिन खान ने जो अपराधिक कृत्य कारित किया है वह लव  जिहाद की श्रेणी में आता है और गैर धर्म के लोगों को लव जिहाद में बढ़ावा देने का काम करता है। एक पुलिस अधिकारी के द्वारा किया गया यह अ...

Dec 17, 2024 - 00:46
 0  47
कानपुर: लव जिहाद का आरोप लगाकर एसीपी की बर्खास्तगी और गिरफ्तारी की मांग

By INA News Kanpur.

रिपोर्ट: इब्ने हसन ज़ैदी

कानपुर आई आई टी की छात्रा के साथ लव जिहाद का आरोप लगाकर बजरंग दल ने पुलिस कमिश्नर को ज्ञापन दिया, जिसमे आरोपी एसीपी मोहसिन खान के खिलाफ बजरंग दल की बर्खास्तगी और गिरफ्तारी की मांग की है। बजरंगदल कार्यकर्ता कृष्णा तिवारी ने आज कानपुर पुलिस आयुक्त को एक ज्ञापन के माध्यम से कानपुर नगर के लव जिहाद के आरोपी एसीपी कलेक्टर गंज मोहिसन खान की गिरफ्तारी और बर्खास्तगी की मांग करी है।कृष्णा तिवारी बजरंग दल

कृष्णा तिवारी ने बताया कि पुलिस अधिकारी रहते हुए मोहसिन खान ने जो अपराधिक कृत्य कारित किया है वह लव  जिहाद की श्रेणी में आता है और गैर धर्म के लोगों को लव जिहाद में बढ़ावा देने का काम करता है। एक पुलिस अधिकारी के द्वारा किया गया यह अत्यंत ही निदनीय कार्य है इस कृत्य से हिन्दू समाज में अत्याधिक आक्रोश व रोष व्याप्त है।अमिता सिंह स्टाफ ऑफिसर कानपुर कमिश्नर

इस घिनौने प्रकरण के बावजूद अभी तक पुलिस अधिकारी की गिरफ़्तारी सुनिश्चित नहीं की गयी और न ही उसको उसके पद से बर्खास्त ही किया गया जनपद कानपुर नगर में पुलिस विभाग में ऐसे कई उच्चाधिकारी एवं कर्मचारियो पदासीन है जो कि अपने पद पर आसीन होकर लब जिहाद को बढावा दे रहे है एवं भारत के संविधान को धूमिल कर रहे है जिसको चिन्हित करके कार्यवाही किया जाना आवश्यक है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow