हरदोई न्यूज़: शिक्षा सभी बच्चों का अधिकारः- मुख्य विकास अधिकारी
हरदोई न्यूज़: मुख्य विकास अधिकारी सौम्या गुरुरानी ने विकास खण्ड बावन के प्राथमिक विद्यालय भिटारी में शिक्षण सत्र का शुभारम्भ किया। उन्होंने नये प्रवेश लेने वाले बच्चों का तिलक लगाकर व माल्यार्पण कर स्वागत किया। उनके द्वारा विद्यालय के बच्चों को भेंट स्वरुप पेन्सिल बॉक्स प्रदान किये।
मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि स्कूली शिक्षा सभी बच्चों का अधिकार है। समाज को भी अपने दायित्वों का निर्वहन करना चाहिए। इस अवसर पर खण्ड विकास अधिकारी बावन डॉ राम प्रकाश, प्रधानाध्यापक मीना सिंह व अन्य सम्बंधित अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?











