हरदोई न्यूज़: सुरेश भारती सूचना विभाग से हुए सेवानिवृत।

Jul 1, 2024 - 16:08
75 Views
हरदोई न्यूज़: सुरेश भारती सूचना विभाग से हुए सेवानिवृत।

हरदोई। सूचना में कार्यरत कर्मचारी सुरेश भारती आज अपनी 37 वर्षों से अधिक समय की सेवा पूर्ण कर सेवानिवृत हो गए। जिला सूचना कार्यालय से सभी अधिकारियों व कर्मचारियों ने उन्हें भावभीनी विदाई दी। जिला सूचना अधिकारी संतोष कुमार ने कहा कि सुरेश भारती ने पूरी कर्तव्य निष्ठा के साथ अपने दायित्वों को निभाया। 

मीडिया कवरेज आदि में उन्होंने पूरी लगन से कार्य किया। अपर जिला सूचना अधिकारी दिव्या निगम ने कहा कि सुरेश भारती ने अपना दायित्व पूरी तन्मयता से निभाया। इस अवसर पर सूचना विभाग में कंप्यूटर ऑपरेटर मोहित सिंह, कर्मचारी रविन्द्र मोहन, ड्राइवर अकील अहमद, सांस्कृतिक कलाकार मोहम्मद हनीफ, किशन रसिया व नरेश चंचल आदि उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow