Balrampur: बलरामपुर में ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा का भव्य स्वागत, मंत्री ने विकास कार्यों का दिया भरोसा। 

उत्तर प्रदेश सरकार के ऊर्जा एवं नगर विकास मंत्री ए.के. शर्मा का बलरामपुर आगमन पर वीर विनय चौराहे पर भव्य स्वागत किया गया

By INA News Desk
Jan 2, 2026 - 21:08
26 Views
Balrampur: बलरामपुर में ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा का भव्य स्वागत, मंत्री ने विकास कार्यों का दिया भरोसा। 
बलरामपुर में ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा का भव्य स्वागत, मंत्री ने विकास कार्यों का दिया भरोसा। 

बलरामपुर। उत्तर प्रदेश सरकार के ऊर्जा एवं नगर विकास मंत्री ए.के. शर्मा का बलरामपुर आगमन पर वीर विनय चौराहे पर भव्य स्वागत किया गया। ढोल-नगाड़ों के साथ कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों ने उनका अभिनंदन किया। इस अवसर पर चौराहा जयघोष से गूंज उठा। इस अवसर पर विधायक तुलसीपुर कैलाश नाथ शुक्ल, ब्लॉक प्रमुख गैंडास बुजुर्ग राकेश तिवारी, भाजपा नगर अध्यक्ष आनंद स्वरूप श्रीवास्तव, देहात मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र पाठक और अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

मंत्री ए.के. शर्मा ने आत्मीय स्वागत के लिए सभी का आभार व्यक्त किया। मंत्री ने कहा कि सरकार नगरों के सुव्यवस्थित विकास, ऊर्जा सुदृढ़ीकरण और जनकल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। बलरामपुर के विकास को नई गति देने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता है कि प्रदेश के सभी नगर स्वच्छ, सुव्यवस्थित और सुगम यातायात योग्य बनें। इस अवसर पर सभासद विनोद गिरी, अविनाश शुक्ला, जयंत सिंह धर्म, धीरज मोदनवाल, शरद कमलापुरी, अंकुश केसरवानी, रुपेश मिश्रा, राजेश मिश्रा, आलोक दूबे सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और नगरवासी उपस्थित रहे।

Also Read- पिंपरी-चिंचवड निकाय चुनाव में पवार परिवार की एकजुटता दिखी, अजित पवार और शरद पवार गुटों का गठबंधन, 'घड़ी' और 'तुतारी' एक साथ।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow