बांग्लादेश में हिन्दुओं पर हो रहे अत्याचारों व कोलकाता की महिला डाक्टर मामलेके विरोध में निकाल रहे पैदल मार्च
दोषियों को पकड़ने व फांसी की सजा दिए जाने की मांग को लेकर किया मार्च
बिजनौर।
मामला बिजनौर के धामपुर का है। जहां बांग्लादेश में तख्तापलट होने के बाद वहां निवास करने वाले हिन्दू अल्पसंख्यकों पर हो रहे अत्याचार व उत्पीड़न को रोकने तथा कलकत्ता में महिला डाक्टर की सामूहिक बलात्कार के बाद हत्या के मामले में दोषियों को फांसी की सजा दिये जाने की मांग को लेकर भारतीय किसान यूनियन सामाजिक के जिलाध्यक्ष ज्ञानचन्द प्रजापति ने अफजलगढ़ से पैदल मार्च शुरु किया, जो देर शाम धामपुर पहुंचा।
इस दौरान उन्होंने दो टूक कहा कि यदि हमारी मांगों पर सुनवाई नहीं हुई तो हम सड़कों पर उतरकर आन्दोलन छेड़ने के लिए बाध्य होगें।
रिपोर्ट: दिनेश कुमार प्रजापति (ब्यूरो चीफ, बिजनौर)
What's Your Reaction?











