बलिया न्यूज़: राष्ट्रीय लोक अदालत में पैंतालीस हजार, चार सौ बयासी मामले हुए निस्तारित।

By INA News Desk
Jul 13, 2024 - 19:15
63 Views
बलिया न्यूज़: राष्ट्रीय लोक अदालत में पैंतालीस हजार, चार सौ बयासी मामले हुए निस्तारित।
राष्ट्रीय लोक अदालत में पैंतालीस हजार, चार सौ बयासी मामले हुए निस्तारित।

रिपोर्ट- त्रिभुवन नाथ यादव एडवोकेट/ आसिफ हुसैन ज़ैदी

  • छः करोड़ ,तेरह लाख, सत्तर हजार,एक सौ पैंसठ रूपये की मौके पर हुई वसूली

बलिया दीवानी न्यायालय के कैंपस में शनिवार को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के दौरान दीवानी ,फौजदारी, बैंक राजस्व समेत समस्त पैंतालीस हजार, चार सौ बयासी वादों को सुलह समझौता के आधार पर निबटारा कराया गया और समझौता धनराशि बारह करोड़, सत्ताइस लाख दो हजार तीन सौ ग्यारह रूपये सत्रह पैसे लगाया गया।  तथा छः करोड़ ,तेरह लाख, सत्तर हजार ,एक सौ पैंसठ रूपये वसूल किया गया। इस राष्ट्रीय लोक अदालत का उद्घाटन संयुक्त रूप से प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय वीरेंद्र कुमार पांडेय एवं अपर जिला जज प्रथम एन के सिंह द्वारा समस्त न्यायिक अधिकारियों संग मां सरस्वती के चित्र पर माला व दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। 

शुभारंभ के उपरांत अपर जिला जज (विशेष) पुनीत कुमार गुप्ता, विशेष न्यायाधीश (पाक्सो) प्रथमकांत , अपर जिला जज कोर्ट संख्या4 रवि करन सिंह, विशेष न्यायाधीश महेश चंद्र वर्मा, अपर जिला जज(एफ टी सी) राम कृपाल, सी जे एम शांभवी यादव, सिविल जज(सी डी) पराग यादव, अपर सी जे एम प्रथम गार्गी शर्मा, अपर सी जे एम कविता कुमारी, सिविल जज (सी डी) एफ टी सी विराट मणि त्रिपाठी,

इसे भी पढ़ें:-  बयाना की प्राचीनता का ऐतिहासिक अध्ययन- बयाना भारत के इतिहास में महत्वपूर्ण स्थान, पढ़ें पूरा इतिहास।

न्यायाधिकारी ग्राम न्यायालय सिकंदरपुर , अवनीश कुमार (तृतीय), सिविल जज (जू डी)रसड़ा पुष्पेंद्र कुमार सिंह, अध्यक्ष स्थायी लोक अदालत राम बिलास प्रसाद , विशेष मजिस्ट्रेट अनिल मिश्रा तथा मोटर क्लेम के अध्यक्ष ए के उपाध्याय सहित समस्त पीठासीन अधिकारी अपने अपने अदालतों के कार्यों का निबटारा सुलह समझौता के आधार पर संपन्न कराया गया। लोक अदालत का संचालन सचिव प्राधिकरण हरीश कुमार द्वारा किया गया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow