शाहजहाँपुर न्यूज़: गर्रा एवं खन्नौत नदियों के जलस्तर में गिरावट आना शुरू। 

Jul 13, 2024 - 19:08
50 Views
शाहजहाँपुर न्यूज़: गर्रा एवं खन्नौत नदियों के जलस्तर में गिरावट आना शुरू। 

फै़याज़ साग़री \ शाहजहाँपुर गर्रा एवं खन्नौत नदियों के जलस्तर में कमी देखी गयी है। जलस्तर में कमी आने पर जनपद के मुख्य मार्गो पर आवागमन भी सुचारू रूप से शुरू हो  रहा है।  धीरे-धीरे गर्रा एवं खन्नौत दोनों नदियों के जल स्तर में गिरावट आ रही है। नगर की मुख्य सड़को पर से भी जलस्तर छट रहा है। जल्द ही दोनों नदियों का जलस्तर घटने के साथ ही लोगो को राहत मिलेगी। 

शनिवार को जिाधिकारी उमेश प्रताप सिंह एवं पुलिस अधीक्षक आशोक मीणा ने नगर क्षेत्र में भ्रमण कर स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होने ककरा स्थित गर्रा नदी के आस पास के क्षेत्र को देखा जहां जलस्तर में कमी पायी गयी है और सड़को पर से भी जलभराव कम हो गया है। उन्होने दलेलगंज स्थित आश्रय गृह एवं गुरूनानक स्कूल में बनाये गये आश्रय स्थल पर पहुंच कर आश्रित लोगो से वार्ता की। वार्ता के दौरान आश्रित लोगो से भोजन सहित आवश्यक मूलभूत सुबिधाओं के विषय में जानकारी ली तथा उन्हे खाद्य सामग्री वितरित की।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow