शाहजहाँपुर न्यूज़: बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों में फसे लोगो को सुरक्षित निकालने के लिये राहत टीमे लगाई गयी जिलाधिकारी। 

By INA News Desk
Jul 12, 2024 - 18:48
49 Views
शाहजहाँपुर न्यूज़: बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों में फसे लोगो को सुरक्षित निकालने के लिये राहत टीमे लगाई गयी जिलाधिकारी। 

फै़याज़ साग़री \ शाहजहाँपुर जिलाधिकारी उमेश प्रताप सिंह द्वारा निरंतर बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का भ्रमण किया जा रहा है। शुक्रवार को जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक एवं नगर आयुक्त ने बाढ़ प्रभावित इलाकों में जाकर स्थिति का जायजा लिया तथा बाढ़ प्रभावितो से वार्ता की।

इसे भी पढ़ें:-  शाहजहांपुर न्यूज़: बाढ़ ग्रस्त पीड़ित परिवारों से मिलकर सपा जिला अध्यक्ष तनवीर खां ने लिया जायजा़।

जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने अजीजगंज, ककरा, उम्मरपुर, चंदापुर, चौहनापुर, नौगवा, मियांपुर गौटिया, सुजातपुर, जलालपुर, कूटहा, रौहरा आदि स्थानों पर जाकर बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों को देखा। जिलाधिकारी ने बताया कि प्रशासन द्वारा बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों में फसे लोगो को सुरक्षित निकालने के लिये राहत टीमे लगाई गयी है जो निरंतर कार्य कर रही है। उन्होने कहा कि लगायी गयी टीमो द्वारा बाढ़ प्रभावितों को राहत सामग्री पहुंचायी जा रही है तथा उनके खाने तथा रहने हेतु पूर्ण प्रबंध किया गया है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow