कानपुर न्यूज़: प्रतिनिधि उद्योग व्यापार मंडल की प्रदेश महासचिव मधू यादव गाजीपुर बनी मिसेज़ इंडिया 2024 विजेता।

Jun 25, 2024 - 20:55
62 Views
कानपुर न्यूज़: प्रतिनिधि उद्योग व्यापार मंडल की प्रदेश महासचिव मधू यादव गाजीपुर बनी मिसेज़ इंडिया 2024 विजेता।

कानपुर। लखनऊ में आयोजित प्रतिनिधि उद्योग व्यापार मंडल के मंडलीय सम्मेलन में राष्ट्रीय अध्यक्ष अनूप शुक्ला ने प्रदेश महासचिव मधू यादव को मिसेज़ इंडिया 2024 का ख़िताब जीतने के उपलक्ष्य में प्रतीक चिन्ह अंगवस्त्र एव फूल माला से सम्मानित किया।बॉलीवुड अभिनेत्री "महक चहल" ने क्राउन पहनाकर विजेता घोषित किया। 

ये इवेंट स्टार क्रिएशन एंटरटेनमेंट द्वारा 14 जून 2024 को आयोजित किया गया था।मधु यादव 2022 में मिसेज नॉर्थ इंडिया 1रनर उप का खिताब 2009 में मिस IIFT दिल्ली का खिताब भी अपने नाम कर चुकी है मधु पेशे से फैशन डिजाइनर और योगा ट्रेनर है। राष्ट्रीय अध्यक्ष  के कहा संगठन द्वारा व्यापारियों एव महिलाओं के अधिकार एव सुरक्षा हेतु प्रदेश व्यापारी अभियान चलाया जायेगा। 

समारोह में डॉ.अदिति सिंह मिसेज़ उत्तर प्रदेश 2022 को आगामी विधान सभा चुनाव में उतरने पर मंथन हुआ। कार्यक्रम में पी सी गुप्ता प्रदेश उपाध्यक्ष,राहुल गुप्ता ज़िलाध्यक्ष,अजय मौर्य प्रदेश सचिव, श्याम सिंह प्रदेश सचिव,अंकुर सिंह, पूनम शर्मा समेत अन्य पदाधिकारी एव मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow