कानपुर न्यूज़: राष्ट्रीय दिव्यांग पार्टी का विधायक के कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन।

By INA News Desk
Jun 25, 2024 - 20:48
74 Views
कानपुर न्यूज़: राष्ट्रीय दिव्यांग पार्टी का विधायक के कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन।
Advertisement
Advertisement
  • विधायक सुरेन्द मैथानी की अनुपस्थिति में डी.के.मैथानी को ज्ञापन सौंपकर नौकरियों में मांगा आरक्षण

कानपुर। दिव्यांगजनों का सरकारी नौकरियों में आरक्षण कोटा पुरा करवाने, सामाजिक समानता कानून बनाकर नौकरी, रोजगार, स्वास्थ, शिक्षा, सुरक्षा की सौ फसदी गारन्टी देने की मांग को लेकर राष्ट्रीय दिव्यांग पार्टी जनप्रतिनिधियों के कार्यालयों में खाट बिछाकर प्रदर्शन कर रही है। 

आज इसी कड़ी में विधायक सुरेन्द मैथानी के कार्यालय पर खाट बिछाकर जोरदार प्रदर्शन किया और मुख्यमंत्री के नाम सम्बोधित ज्ञापन सुरेन्द मैथानी के भाई डी.के.मैथानी को सौंपा। 

इस दौरान दिव्यांगजन हांथों में तख्ती लिये था जिसमें लिखा था भिक्षा नहीं रोजगार चाहिए -जिने का अधिकार चाहिए हम अपना अधिकार मांगते,- नहीं किसी से भीख मांगते विधायक सुरेन्द मैथानी ने टेलीफोन पर आस्वाशन दिया कि ज्ञापन को मुख्यमंत्री के पास पहुंचा कर मांगो को पुरा करवाने की पुरजोर कोशिष करूंगा। 

वीरेन्द्र कुमार ने कहा कि जनप्रतिनिधियों को दिव्यांगजनो के प्रति उनकी जिम्मेदारी का अहसास कराने लिये आन्दोलन किया जा रहा है| जब तक दिव्यांगजनों की मांगे पुरी नहीं हो जाती तब तक इसी तरह जनप्रतिनिधियों के कार्यालयों पर प्रदर्शन जारी रहेगा।

वीरेन्द्र कुमार ने कहा कि दिव्यांगजन नौकरी, रोजगार,स्वास्थ, शिक्षा, सुरक्षा के लिये मारे मारे घुम रहे है वीरेन्द्र कुमार ने कहा कि दिव्यांगजन के आन्याय के खिलाफ राष्ट्रीय दिव्यांग पार्टी सड़क पर उतर चुकी है सरकार न चेती तो परिणाम गम्भीर होंगे।

आज के प्रदर्शन में राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेन्द्र कुमार के जिला अध्यक्ष अलावा राहुल कुमार, प्रदेश अध्यक्ष आनन्द तिवारी अल्पना कुमारी, अशोक कुमार, अरविन्द सिंह, गुड्डी दीक्षित, वैभव दीक्षित, तृप्ति खरे, जौहर अली, राजेश शुक्ला, रोली शुक्ला ,अनुराधा गुप्ता, सीमा कुशवाहा, गोमती, याशमीन, सरला,  कमलेश कुमार सिंह, अर्जुन कुमार आदि शामिल थे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement