एचडीएफसी बैंक के ग्राहकों को मिली खुशखबरी, अब FD पर मिलेगा ज्यादा ब्याज।

Jul 25, 2024 - 20:39
148 Views
एचडीएफसी बैंक के ग्राहकों को मिली खुशखबरी, अब FD पर मिलेगा ज्यादा ब्याज।

अगर आपका भी अकाउंट एचडीएफसी बैंक में है तो ये खबर आपके लिए है। बता दें कि बजट के बाद देश के सबसे बड़े प्राइवेट बैंक एचडीएफसी बैंक ने एफडी रेट्स में बढ़ोतरी की है। बैंक ने कुछ निश्चित समय में पूरी होने वाली एफडी पर ब्याज दरों में बदलाव किया है। बैंक ने 3 करोड़ रुपये से कम की फिक्स डिपॉजिट पर 20 बेसिक प्वाइंट्स की बढ़ोतरी की है। जिसके बाद ग्राहकों को एफडी पर ज्यादा रिटर्न मिलेगा।

  • ये है लेटेस्ट एफडी रेट्स 

बैंक आम लोगों के लिए 7 से 29 दिनों के बीच मैच्योर होने वाले फिक्स डिपॉजिट पर 3 प्रतिशत ब्याज दर की पेशकश कर रहा है। 30 से 45 दिनों के बीच पूरी होने वाली एफडी पर 3.50 प्रतिशत ब्याज दे रहा है, जबकि 46 दिनों से लेकर 6 महीने से कम समय के बीच मैच्योर होने वाली एफडी पर 4.50 प्रतिशत ब्याज मिल रहा है।

  • जानिए 6 महीने की एफडी पर कितना मिलेगा रिटर्न

6 महीने से अधिक और नौ महीने से कम समय के लिए मैच्योर होने वाले डिपॉजिट पर बैंक 5.75 प्रतिशत ब्याज दर देता है। बैंक 9 महीने से एक दिन के बीच और एक साल से कम समय के लिए मैच्योर होने वाली डिपॉडिट पर 6 प्रतिशत ब्याज दर की पेशकश कर रहा है। एक साल से 15 महीने से कम समय के बीच मैच्योर होने वाली एफडी पर 6.60 प्रतिशत ब्याज दर मिलेगी, जबकि 15 महीने से 18 महीने से कम समय के बीच पूरी होने वाली एफडी पर 7.10 प्रतिशत का रिटर्न मिलेगा। बैंक 18 महीने से 21 महीने से कम समय में पूरी होने वाली एफडी पर 7.25 प्रतिशत ब्याज देता है। एचडीएफसी बैंक 21 महीने से लेकर 2 साल और 11 महीने से कम समय के बीच मैच्योर होने वाले डिपॉजिट पर 7 प्रतिशत ब्याज दर देता है।

इसे भी पढ़ें:- श्रीलंका के पूर्व कप्तान जयसूर्या का बड़ा बयान, कहा श्रीलंका टीम रोहित, कोहली और जडेजा का फायदा उठाएगी।

  • एचडीएफसी बैंक नें इन फिक्स डिपॉजिट पर बढ़ाई गई दरें

एचडीएफसी बैंक ने अपने 2 साल 11 महीने या 35 महीने वाली एफडी पर 20 बेसिक प्वाइंट्स की बढ़ोतरी की है, जिसके बाद इस पर ब्याज दर 7.15 प्रतिशत से बढ़कर 7.35 प्रतिशत हो गई है। इसके साथ ही बैंक ने 4 साल 7 महीने या 55 महीने में पूरी होने वाली एफडी की ब्याज दर में बढ़ोतरी की है, जिसके बाद यह 7.20 प्रतिशत से 7.40 प्रतिशत हो गई है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow