Hardoi News: जिलाधिकारी ने की राजनीतिक दलों के साथ बैठक, 27 अक्टूबर तक मतदाता सूची उपलब्ध कराने के निर्देश दिए

कॉलेज के छात्रों से यह प्रमाण पत्र प्राप्त किया जाये की उनके परिवार में सभी लोगों का मतदाता पहचान पत्र बन चुका है। एआरओ द्वारा विधानसभा स्तर पर सभी राजनीतिक दलों के साथ बैठक कर ली जाये। बीएलओ के साथ भी एक बैठक कर ली जाये।

Oct 22, 2024 - 00:33
 0  62
Hardoi News: जिलाधिकारी ने की राजनीतिक दलों के साथ बैठक, 27 अक्टूबर तक मतदाता सूची उपलब्ध कराने के निर्देश दिए

Hardoi News INA.

विवेकानंद सभागार में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में राजनीतिक दलों की बैठक हुई। जिलाधिकारी ने कहा कि राजनीतिक दलों की ओर से बीएलए की सूची प्राप्त की जाये। मतदाता सूची पुनरीक्षण का व्यापक प्रचार प्रसार किया जाये। सभी कॉलेजों में मतदाता सूची पंजीकरण कक्ष बनाया जाये। कॉलेज के छात्रों से यह प्रमाण पत्र प्राप्त किया जाये की उनके परिवार में सभी लोगों का मतदाता पहचान पत्र बन चुका है। एआरओ द्वारा विधानसभा स्तर पर सभी राजनीतिक दलों के साथ बैठक कर ली जाये। बीएलओ के साथ भी एक बैठक कर ली जाये। 27 अक्टूबर तक मतदाता सूची राजनीतिक दलों व बीएलओ को उपलब्ध करा दी जाये ताकि 29 को प्रारम्भ तिथि तक आलेख्य प्रकाशन हो सके। बीएलओ घर घर जाकर फॉर्म 6, 7 व 8 भरे। जिलाधिकारी ने बताया कि 9, 11, 23 व 24 को  विशेष अभियान चलाया जाये। पूरी प्रक्रिया के दौरान आयोग के निर्देशों का पालन किया जाये। प्रत्येक बूथ पर बीएलओ का मोबाईल नंबर अंकित कराना सुनिश्चित कराया जाये। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रियंका सिंह, समस्त एआरओ व राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow