Hardoi News: घर से बिना बताए आत्महत्या करने निकली 12 साल की बच्ची को पुलिस ने परिजनों को सौंपा
उक्त सूचना पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 685/24 धारा 137 (2) बीएनएस पंजीकृत किया गया। उक्त घटना के सम्बन्ध में स्थानीय पुलिस द्वारा बालिका को सकुशल बरामद करने हेतु टीम गठित की गयी तथा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म आदि पर उक्त सूचना को प्रसारित किया गया।
Hardoi News INA.
सोमवार को एक व्यक्ति द्वारा कोतवाली शहर पर तहरीर दी गयी कि शाम के समय उनकी 12 वर्षीय पुत्री घर से बिना बताए कहीं बाहर चली गयी है, काफी खोजबीन करने के बाद भी कोई जानकारी प्राप्त नहीं हुई है। उक्त सूचना पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 685/24 धारा 137 (2) बीएनएस पंजीकृत किया गया। उक्त घटना के सम्बन्ध में स्थानीय पुलिस द्वारा बालिका को सकुशल बरामद करने हेतु टीम गठित की गयी तथा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म आदि पर उक्त सूचना को प्रसारित किया गया। स्थानीय पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही/ अथक प्रयास करते हुए बालिका को सकुशल बरामद किया गया।
जांच उपरान्त ज्ञात हुआ कि बालिका अपने माता-पिता से किसी बात से गुस्सा होकर आत्महत्या करने के उद्देश्य से अपने घर पर आत्महत्या करने सम्बन्धित एक सुसाइड नोट लिखकर घर से बाहर चली गयी थी। स्थानीय पुलिस द्वारा बालिका के परिजनों से वार्ता की गयी तथा बालिका की काउंसलिंग कर उक्त कृत्य के प्रति समझाया गया तथा भविष्य में इस प्रकार के कृत्य न करने हेतु बताया गया। किसी भी प्रकार की समस्या होने पर थाना स्थानीय / डायल-112 पर सूचना देने हेतु बताया गया। पुलिस द्वारा बालिका को सकुशल बरामद करने पर परिजनों द्वारा स्थानीय पुलिस की भूरि-भूरि प्रशंसा की गयी।
What's Your Reaction?