हरदोई: गहने और रुपये चोरी के मामले में 1 गिरफ्तार

Aug 16, 2024 - 22:22
 0  71
हरदोई: गहने और रुपये चोरी के मामले में 1 गिरफ्तार

लोनार-हरदोई।
कोतवाली थाना इलाके की पुलिस ने घर में घुसकर गहने व रुपये चोरी करने के मामले में 1 व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, बीते गुरुवार गयाप्रसाद पुत्र दालचंद्र निवासी गांव पट्टा पुरवा थाना लोनार ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में बताया कि उसी के गांव के अखिलेश पुत्र राममहेश व उसकी मां रामवती ने पीड़ित के घर से कुछ गहने व रुपये चोरी कर लिए।

यह भी पढ़ें - हरदोई: कुल्हाड़ी से वार कर घायल करने के मामले में 1 गिरफ्तार

पुलिस ने उक्त मामले में कार्रवाई करते हुए अखिलेश को गिरफ्तार कर लिया है तथा उसके कब्जे से नाक की नथुनी, एक जोड़ी पायल, एक जोड़ी ईयर-टॉप्स व 500 रुपए बरामद किए। जबकि अन्य अभियुक्ता की तलाश जारी है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow