Hardoi: डॉ. शरद वैश्य का इस्तीफा किसी बड़े प्रपंच का हिस्सा तो नहीं, बहुत कुछ कहते हैं साहब के पिछले रिकार्ड्स...

अपनी खामियों पर पर्दा डालने और स्पष्टीकरण का तर्क प्रस्तुत करने के लिहाज से डॉ. शरद वैश्य ने सीएमओ पर ही आवश्यक दवाइयां व अन्य चीजें उपलब्ध न कराने का आरोप लगाना शुरू कर दिया और 7 बिंदुओं पर आधारित इस्तीफा दे दिया।

Oct 9, 2024 - 00:06
 0  50
Hardoi: डॉ. शरद वैश्य का इस्तीफा किसी बड़े प्रपंच का हिस्सा तो नहीं, बहुत कुछ कहते हैं साहब के पिछले रिकार्ड्स...
संडीला चिकित्सा अधीक्षक डॉ. शरद वैश्य

Hardoi News INA.
संडीला चिकित्सा अधीक्षक डॉ. शरद वैश्य द्वारा सीएमओ की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए इस्तीफा देने का मामला चर्चा में है। कुछ समय पहले डॉ. शरद वैश्य ने सीएमओ पर गंभीर आरोप लगाते हुए दवाइयां उपलब्ध न कराने सहित कई बातें कहीं थीं और 7 मुख्य बिंदु लिखकर अपना इस्तीफा दिया था लेकिन अगर डॉ. शरद वैश्य से जुड़ा अभी तक रिकॉर्ड देखें तो मामला कुछ और ही जान पड़ता है। असल में कुछ दिन पहले संडीला सीएचसी में कुछ अनियमितताओं की जमीनी हकीकत को परखने के लिए केंद्रीय जांच समिति आयी थी और वहां टीम को बहुत सारी खामियां मिलीं, जिसके बाद अधीक्षक डॉ. शरद वैश्य से इसका स्पष्टीकरण मांगा गया था। इन खामियों पर पर्दा डालने और स्पष्टीकरण का तर्क प्रस्तुत करने के लिहाज से डॉ. शरद वैश्य ने सीएमओ पर ही आवश्यक दवाइयां व अन्य चीजें उपलब्ध न कराने का आरोप लगाना शुरू कर दिया और 7 बिंदुओं पर आधारित इस्तीफा दे दिया। इससे पहले भी उन्हें शासन द्वारा एक मामले में निलंबित किया जा चुका है।

Also Read: Hardoi: खुली जगहों पर शराब पीने के मामले में 65 हिरासत में, 90 स्थानों पर 983 संदिग्धों को चेक किया

माने डॉ. शरद वैश्य पर जब कोई छोटी या बड़ी कार्रवाई होती है तो साहब दूसरों पर आरोप लगाकर स्वयं बच निकलने का प्रयास करते हैं। इस मामले में जब सीएमओ से बात की गई तो उन्होंने बताया कि जिले के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मरीजों के इलाज के लिए समुचित व्यवस्थाएं की गई हैं। ऐसे में दवाइयों और सीएचसी में आवश्यक चीजों के उपलब्ध न होने की बात कहना गलत है। बता दें कि हाल ही में जिले के पिहानी सीएचसी को मरीजों के बेहतर इलाज व लोगों को विभिन्न बीमारियों के प्रति जागरूक करने के क्षेत्र में अब्बल दर्जा मिला था। ऐसे में यह विषय सोचनीय है कि जहां जिले के अन्य सामुदायिक केंद्रों में आवश्यक चीजें मुहैया कराई जा रही हैं तो आखिर संडीला सीएचसी में दवाइयों आदि की उपलब्धता क्यों नहीं होगी? अधीक्षक डॉ. शरद वैश्य के पिछले रिकार्ड्स को ध्यान में रखते हुए उनके द्वारा सीएमओ पर लगाए गए आरोप और इस्तीफा देने का मामला किसी बड़े प्रपंच का हिस्सा जान पड़ता है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow