Hathras: रूदायन में बुखार की सूचना पर दौडी स्वास्थ्य टीम
सूचना को गंभीरता से लिया और गांव में लोगों के स्वास्थ्य का ख्याल रखते हुए टीम तैयार कर गांव में स्वास्थ्य जांच शिविर का अयोजन कराया। चिकित्सा अधीक्षक ने दो टीम गठित कर दो जगह बैठ शिविर लगाने के निर्देश दिए।
Hathras News INA.
गांव रूदायन में लोगों के बुखार से पीडित होने की सूचना जैसे ही स्वास्थ्य विभाग को हुई तो खलबली मच गई। आनन-फानन में एमओआईसी डा. दलवीर सिंह रावत ने एक टीम का गठन किया और गांव में शिविर लगाकर लोगों की जांच कर दवाएं वितरण करने के निर्देश दिए। मंगलवार की सुबह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चिकित्सा अधीक्षक को जैसे ही गांव रूदायन में बुखार फैलने की सूचना मिली तो उन्होंने सूचना को गंभीरता से लिया और गांव में लोगों के स्वास्थ्य का ख्याल रखते हुए टीम तैयार कर गांव में स्वास्थ्य जांच शिविर का अयोजन कराया। चिकित्सा अधीक्षक ने दो टीम गठित कर दो जगह बैठ शिविर लगाने के निर्देश दिए।
जब स्वास्थ्य टीम गांव पहुंची तो वहां बुखार वायरल के काफी मरीज मिले। जिनका रक्त जांच कर परीक्षण किया गया। और उन्हें दवायें दी गई। मलेरिया टीम ने ग्राम पंचायत में सो डिडक्शन का कार्य किया एवं फैलने वाली बीमारियों से बचने के उपाय बताए। इस दौरान डॉ नीतू सिंह, डॉ इंदु सारस्वत, डॉ पावस कुशवाहा, एल ए कैलाश चंद्र, असलम अख्तर खान, आई ओ आकाश कौशिक आदि मौजूद थे। गांव में लगाए गये शिविर में सबसे महत्वपूर्ण सहयोग ग्राम पंचायत प्रधान बंटी कुमार का रहा।
What's Your Reaction?











