हरदोई: ओवर लोड से फूंका पचकोहरा गांव का विद्युत ट्रांसफार्मर
हरदोई।
कराही पुरवा विद्युत उपकेंद्र के अंतर्गत पचकोहरा गांव में रखा,100केवी का विद्युत ट्रांसफार्मर ओवर लोड व जर्जर लाइन के कारण आए दिन होते लोकल फाल्ट के कारण खराब हो गया। जिस कारण करीब 36 घंटे से गांव की आपूर्ति बाधित है। बता दें कि पचकोहरा गांव से लेकर चौराहा तक एक सैकड़ा से उपर घरेलू व व्यवसायिक कनेक्शन हैं। जिसकी आपूर्ति के लिए सौ केवी का ट्रांसफार्मर रखा हुआ है । जबकि ट्रांसफार्मर से लेकर गांव व चौराहा तक जाने वाली एल टी लाइन के पोल व लाइन जर्जर हालत में है। चौराहा पर लगे हाइटेंशन लाइन के पोल में ही नीचे एल टी लाइन के केबिल जोड़ रखे गए हैं।
जिससे आए दिन वहां पर व ट्रांसफार्मर के पास विद्युत तार टूटते रहते हैं। जिससे अक्सर फाल्ट बनी रहती है। डेढ़ दर्जन से अधिक कनेक्शन चौराहा पर हैं लेकिन वहां आपूर्ति गांव के ट्रांसफार्मर से ही की जाती है। लाइन अधिक लंबी होने से भी ट्रांसफार्मर पर अधिक लोड पड़ता है। जिस कारण ट्रांसफार्मर फूंक गया। मामले को लेकर अवर अभियंता पंकज जयसवाल ने बताया कि स्टीमेट बनाकर भिजवाया गया है। उम्मीद है कि रविवार तक ट्रांसफार्मर बदलवा दिया जाएगा।
रिपोर्ट -कमलेंद्र सिंह
What's Your Reaction?











