Hardoi: मंगल के दिन हरदोई को मिला मंगल समाचार, हरदोई ने सीएम डैशबोर्ड की प्रगति में मण्डल में पाया 1st रैंक

Sep 11, 2024 - 00:37
 0  73
Hardoi: मंगल के दिन हरदोई को मिला मंगल समाचार, हरदोई ने सीएम डैशबोर्ड की प्रगति में मण्डल में पाया 1st रैंक
जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह



Hardoi News INA.
जनपद के लिए मंगल का दिन मंगल समाचार लेकर आया। जब राज्य स्तर पर सीएम डैशबोर्ड की जारी रैकिंग में जनपद हरदोई ने पूरे लखनऊ मण्डल में प्रथम स्थान प्राप्त किया। जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की नियमित समीक्षा के परिणाम स्वरुप यह सुखद परिणाम सामने आये। जिलाधिकारी के मार्गदर्शन में जिला स्तरीय अधिकारियों ने लगातार अपने स्तर पर कड़ी मेहनत की। जारी रैकिंग में टेल फीडिंग, कृत्रिम गर्भाधान, पशु टीकाकरण, दिव्यांग पेंशन, किसान सम्मान निधि जैसी योजनाओं में जनपद ने सम्पूर्ण उत्तर प्रदेश में प्रथम 5 जिलों में अपना स्थान बनाया।

Also Read: Lucknow Action: लापरवाही और भ्रष्टाचार पर फिर चला सीएम योगी का हंटर, चार पर गिरी गाज

जिलाधिकारी ने कहा कि मण्डल में प्रथम रैकिंग समस्त प्रशासनिक टीम के समेकित प्रयासों का परिणाम है। सभी विभागों ने विभागीय योजनाओं की प्रगति के लिए कड़ी मेहनत की। उन्होंने कहा कि भविष्य में अधिक बेहतर परिणाम के लिए टीम भावना के साथ अनवरत प्रयास जारी रहेंगे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow