Ballia News: युवक की चाकू से घोप कर हत्या, जांच में जुटी पुलिस।
मुकदमा दर्ज करने के साथ ही नामजद तीन आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।
बलिया। दुबहर थाना क्षेत्र के ओझवलिया गांव निवासी मृत्युंजय तिवारी (22) पुत्र मनोज तिवारी की हत्या मंगलवार की रात चाकू घोंपकर बदमाशों ने कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही इलाके में हड़कम्प मच गया। पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल में जुटी है।
इसे भी पढ़ें:- Lucknow Action: लापरवाही और भ्रष्टाचार पर फिर चला सीएम योगी का हंटर, चार पर गिरी गाज
पुलिस ने मृतक के पिता मनोज तिवारी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करने के साथ ही नामजद तीन आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार झा ने बताया कि पूरे प्रकरण की जांच-पड़ताल जारी है। मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। तीन आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
घटना के सम्बन्ध में अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार झा कि....
#बलिया : युवक की चाकू से गोदकर निर्मम हत्या।
— INA NEWS (Initiate News) (@ina24news) September 11, 2024
दो पक्षों के बीच में विवाद को सुलझाने गया था युवक मनोज तिवारी की हत्या से इलाके में मचा हडकंप ASP फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे।
तीन आरोपियों से पुलिस कर रही पूछताछ।
दुबहड थाने के ओझवलिया गांव की घटना@balliapolice @Uppolice pic.twitter.com/g742jI6Qhr
What's Your Reaction?