BalliaNews: 14 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म, पुलिस ने FIR दर्ज कर , दो युवकों को हिरासत में लिया। 

बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में किशोरी अपने मौसी के घर गयी थी। मौसी के घर से वह ....

Sep 26, 2024 - 12:15
52 Views
BalliaNews: 14 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म, पुलिस ने FIR दर्ज कर , दो युवकों को हिरासत में लिया। 

Reporter S.Asif Hussain zaidi

यूपी के बलिया में बांसडीह कोतवाली अंतर्गत एक गांव में अपनी मौसी के घर आयी 14 वर्षीय किशोरी से दुराचार का मामला सामने आया है। मामले में दो युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस अपने हिरासत में लिया। 

बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में किशोरी अपने मौसी के घर गयी थी। मौसी के घर से वह अपने घर जाने के लिए निकली, तभी रास्ते में मौसी के गांव का ही एक युवक किशोरी को अपने एक साथी की मदद से बाइक पर बिठाकर बलिया शहर में अपने एक परिचित के घर लेकर चला गया। जहाँ युवक ने किशोरी को एक कमरे में बंद कर उसके साथ दुष्कर्म किया और वीडियो भी बना लिया।

मामले में पुलिस ने पीड़ित किशोरी की मां की तहरीर पर आरोपित युवक व उसके साथी के खिलाफ दुराचार व अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। किशोरी की मां ने पुलिस को दिये तहरीर में आरोप लगाया कि बेटी 21 सितम्बर को अपनी मौसी के यहां गयी हुई थी। जब वह गांव से बाहर निकली तो युवक ने उसे अपने एक साथी के साथ बाइक पर जबरदस्ती बैठा लिया। उसे बलिया शहर के अपने किसी परिचित के घर ले गया। जहां उसे एक कमरे में बंद कर युवक ने उसके साथ कई बार दुराचार वीडियो भी बना लिया।

Also read- Sambhal News: मुस्लिमों को नही अपने नाम और मजहब पर भरोसा: गुलाब देवी

इस दौरान मेरी बेटी की खोजबीन बढ़ने पर वह उसे शहर के अज्ञात स्थान पर छोड़कर भाग गया। उसने मेरी पुत्री को धमकी दिया कि यदि किसी से शिकायत करोगी तो तुम्हारा वीडियो पूरे गांव के युवकों व रिश्तेदारों में भेज देंगे। युवक के छोड़ने के बाद मेरी बेटी ने किसी की सहायता से फोन कर घटना की जानकारी दी।

इसके बाद घर के लोग उसे बलिया जाकर वापस घर ले आये। घटना को लेकर मेरी बेटी कुछ भी बताने से डरी हुई थी। काफी देर बाद उसने घरवालों को आपबीती बताई। कोतवाल संजय सिंह ने बताया कि घटना का मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहें हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow