Hardoi: माई भारत स्वयंसेवियों द्वारा 'स्वच्छता ही सेवा' अभियान में किया जा रहा श्रमदान

कार्यक्रम में सार्वजनिक स्थलों की  स्वच्छता के साथ - साथ स्वच्छता शपथ , प्लास्टिक मुक्त भारत के लिए पदयात्रा के साथ साथ कपड़े के थैले का वितरण कर जनमानस को प्लास्टिक थैले कम से कम प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया गया।

By INA News Desk
Sep 28, 2024 - 19:57
61 Views
Hardoi: माई भारत स्वयंसेवियों द्वारा 'स्वच्छता ही सेवा' अभियान में किया जा रहा श्रमदान
Advertisement
Advertisement

Hardoi News INA.
नेहरू युवा केंद्र हरदोई के माई भारत स्वयंसेवियों द्वारा 17 सितंबर से 02 अक्टूबर के मध्य चलने वाले स्वच्छता ही सेवा अभियान को सफल बनाने के लिए सार्वजनिक स्थलों की साफ सफाई के लिए श्रमदान किया जा रहा है । हरपालपुर में युवा मंडल मीरगावां , हरियावां में युवा मंडल बिजगवां , सांडी में युवा मंडल तेरा पुरसोलि समेत अन्य ब्लॉकों में भी स्वच्छता के लिए युवाओं द्वारा श्रमदान किया गया ।

कार्यक्रम में सार्वजनिक स्थलों की  स्वच्छता के साथ - साथ स्वच्छता शपथ , प्लास्टिक मुक्त भारत के लिए पदयात्रा के साथ साथ कपड़े के थैले का वितरण कर जनमानस को प्लास्टिक थैले कम से कम प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया गया।  जिला युवा अधिकारी प्रतिमा वर्मा ने बताया कि माई भारत स्वयंसेवियों द्वारा जिले भर में यह अभियान 02 अक्टूबर तक चलाया जाएगा जिसमें निःशुल्क श्रमदान देकर स्वयंसेवी जनमानस को स्वच्छता ही सेवा का संदेश देंगे ।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement