Hardoi: 30,000 की रिश्वत लेते मंडी सहायक को रंगे हाथ पकड़ा

एंटी करप्शन ब्यूरो लखनऊ की टीम द्वारा बीते शुक्रवार को अमित कुमार गुप्ता पुत्र तौले राम गुप्ता निवासी भरिगंवा पोस्ट महोलिया शिवपार हरदोई की शिकायत पर जिले में मंडी सहायक को 30,000 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया है।

By INA News Desk
Sep 28, 2024 - 19:53
120 Views
Hardoi: 30,000 की रिश्वत लेते मंडी सहायक को रंगे हाथ पकड़ा
Advertisement
Advertisement

Hardoi News INA.
जिले में मंडी सहायक को 30,000 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया है। एंटी करप्शन ब्यूरो लखनऊ की टीम ने बीते शुक्रवार को अमित कुमार गुप्ता पुत्र तौले राम गुप्ता निवासी भरिगंवा पोस्ट महोलिया शिवपार हरदोई की शिकायत पर यूनिफाइड लाइसेंस बनाने के नाम पर 30,000 रुपये की रिश्वत मांगने वाले नवीन मंडी समिति हरदोई के सम्प्रति मंडी सहायक अरुणेंद्र कुमार वर्मा पुत्र स्व. विजय पाल वर्मा निवासी हाउस वाली गली रद्देपुरवा आजाद नगर हरदोई को रिश्वती नोट के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार किया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement