हरदोई: छेड़छाड़ व मारपीट के मामले में एक गिरफ्तार

Sep 4, 2024 - 21:37
 0  87
हरदोई: छेड़छाड़ व मारपीट के मामले में एक गिरफ्तार

लोनार-हरदोई।
कोतवाली थाना इलाके की पुलिस ने छेड़छाड़ व मारपीट के मामले में एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के मुताबिक, बीते 30 अगस्त एक व्यक्ति द्वारा शिकायती पत्र देकर बताया गया कि उसकी पुत्री घर के पास किसी काम से बाहर गयी थी। तभी बाइक सवार एक व्यक्ति ने उसकी पुत्री से छेड़छाड़ व मारपीट की। इस मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने अर्जुन पुत्र कन्हैयालाल निवासी मोहल्ला भीखथोक बावन थाना लोनार हरदोई को गिरफ्तार कर लिया। घटना में प्रयुक्त बाइक को भी सीज कर दिया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow