हरदोई: धारदार हथियार से गला काटकर हत्या करने के मामले में मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Sep 4, 2024 - 21:35
246 Views
हरदोई: धारदार हथियार से गला काटकर हत्या करने के मामले में मुख्य आरोपी गिरफ्तार

बघौली-हरदोई।
कोतवाली थाना इलाके में धारदार हथियार से गला काटकर हत्या कर देने के मामले में मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। बीते मंगलवार ओमवती पत्नी स्व. ओमप्रकाश निवासी गांव उम्मरपुर मजरा बेहटा मुर्तजाबक्श थाना बघौली हरदोई ने तहरीर देकर बताया कि बीते सोमवार को ओमवती का पुत्र कमल किशोर शाम के समय जब गांव में ही बालकराम के दरवाजे बैठकर मोबाइल चला रहा था। उसी समय महासिंह पुत्र देशराज ने कमल किशोर की गर्दन पर बांके से प्रहार कर हत्या कर दी। मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मुख्य आरोपी महासिंह पुत्र देशराज को हिरासत में ले लिया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow