हरदोई आईएनए न्यूज़: पूर्व प्रधान के बंद पड़े मकान में चोरों ने ढाई लाख रुपये, 40 तोला सोना किया चोरी, रिवाल्वर भी ले गए साथ, परिजन इलाज कराने गए थे दिल्ली। 

चोरों ने घर के लॉकर में रखे ढाई लाख रुपये, 40 तोला सोना और लगभग 750 ग्राम चांदी के जेवरात चुरा लिए। इसके अलावा, दूसरी अलमारी में रखा रिवाल्वर भी चोरी कर

Sep 4, 2024 - 19:38
655 Views
हरदोई आईएनए न्यूज़: पूर्व प्रधान के बंद पड़े मकान में चोरों ने  ढाई लाख रुपये, 40 तोला सोना किया चोरी, रिवाल्वर भी ले गए साथ, परिजन इलाज कराने गए थे दिल्ली। 

हाईलाइट्स- 

  • पूर्व प्रधान के बंद पड़े मकान में चोरों ने लाखों की चोरी की वारदात को दिया अंजाम। 
  • गृह स्वामी मकान में ताला लगाकर परिजन का इलाज कराने गए थे दिल्ली।
  • इसी दौरान चोरों ने मकान का ताला तोड़कर लाखों की नगदी व जेवरात किया पार।
  • हरदोई के सण्डीला कस्बे के मोहल्ला अब्बास नगर का मामला।

हरदोई में चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। हाल ही में एक बंद मकान से चोरों ने लाखों रुपये की नगदी और जेवरात चोरी कर लिए। इसके साथ ही, अलमारी में रखा रिवाल्वर भी चोर ले उड़े हैं। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। कोतवाली संडीला के क्षेत्र में रहने वाले उजैर अहमद ने तहरीर देकर जानकारी दी कि वह अपने इलाज के सिलसिले में एक सितंबर को नोएडा गए थे। इस दौरान बीती रात उनके घर पर चोरों ने धावा बोल दिया। चोरों ने घर के लॉकर में रखे ढाई लाख रुपये, 40 तोला सोना और लगभग 750 ग्राम चांदी के जेवरात चुरा लिए। इसके अलावा, दूसरी अलमारी में रखा उजैर अहमद का रिवाल्वर भी चोरी कर लिया।

क्षेत्राधिकार संडीला सत्येंद्र कुमार सिंह ने कहा कि तहरीर प्राप्त हो गई है और पुलिस पूरी जांच में लगी हुई है। उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे और पीड़ित को न्याय मिलेगा। इस घटना के बाद स्थानीय निवासियों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। लोग अब रात के समय जागरूकता और सतर्कता बरतने के लिए कह रहे हैं। पुलिस भी क्षेत्र में गश्त बढ़ाने और चोरी की घटनाओं को रोकने के उपायों पर विचार कर रही है।

#हरदोई
पूर्व प्रधान के बंद पड़े मकान में चोरों ने लाखों की चोरी की वारदात को दिया अंजाम
गृह स्वामी मकान में ताला लगाकर परिजन का इलाज कराने गए थे दिल्ली
इसी दौरान चोरों ने मकान का ताला तोड़कर लाखों की नगदी व जेवरात किया पार
हरदोई के सण्डीला कस्बे के मोहल्ला अब्बास@hardoipolice pic.twitter.com/eBwaA1BVZR

— INA NEWS (Initiate News) (@ina24news) September 4, 2024

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow