Hardoi: जांच में झूठा निकला कांस्टेबल पर लगाया गया छेड़छाड़ का आरोप

Sep 15, 2024 - 22:43
 0  250
Hardoi: जांच में झूठा निकला कांस्टेबल पर लगाया गया छेड़छाड़ का आरोप
घटना के बारे में जानकारी देते सीओ हरियावां

Hardoi News INA.
टड़ियावां(Tadiyawan) कोतवाली इलाके में एक महिला द्वारा थाने में तैनात कांस्टेबल पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया गया था। पुलिस अधिकारी द्वारा मामले की जांच करने पर यह आरोप झूठा साबित हुआ। इस मामले की पूरी जानकारी देते हुए हरियावां सर्किल ऑफिसर ने बताया कि टड़ियावां थाने में तैनात कांस्टेबल जगदीश पर एक महिला ने घर में घुसकर छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया गया था।

Also Read: Hardoi: तुम शेर तो हम सवा शेर... सीएम योगी का पुतला फूंकने पर दो सपा नेता पुलिस हिरासत में

पुलिस अधिकारी द्वारा पूरे मामले की गहनता से जांच की गई तो पाया गया कि कुछ दिन पहले कांस्टेबल जगदीश सहित 3 सिपाही उस महिला के घर पर अवैध शराब बनने की सूचना मिलने के बाद गए थे। उस समय यह महिला मौके पर नहीं मिली थी लेकिन बाद में बदले की भावना से इस महिला ने कांस्टेबल जगदीश पर घर में घुसकर छेड़छाड़ करने का आरोप लगाते हुए फंसाने की कोशिश की। जानकारी मिली कि यह महिला अवैध शराब निर्माण मामलों में लिप्त रही है और वर्ष 2020 व 2024 में जेल भी जा चुकी है। बहरहाल, पुलिस अधिकारी ने महिला द्वारा लगाए गए आरोपों को झूठा बताया है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow